गुरुकुल में सीखे वेदों के मंत्र, अब ISRO में वैज्ञानिक हैं गोविंद कृष्णन, पढ़ें अनोखी कहानी

Last Updated: Nov 21, 2026, 16:44 IST

केरल के रहने वाले गोविंद कृष्णन ने अपनी शुरुआत वेदों की पढ़ाई से की। साथ ही, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी जारी की। इसके बाद JEE Mains और JEE Advance जैसे कठिन परीक्षाओं को पास कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आज वह इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर काम कर रहे हैं।

गोविंद कृष्णन
गोविंद कृष्णन

यदि मन में कुछ पाने की चाह है और इरादा मजबूत हो, तो सफलता निश्चित है। फिर, बेशक आपका सफर कहीं से भी शुरू हुआ है, लेकिन जीवन में एक बेहतर मोड़ जरूर आता है, जिसके बाद आप कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। कुछ इसी तरह की कहानी केरल के रहने वाले गोविंद कृष्णन की है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वेदों से की थी। इसके बाद JEE Mains और JEE Advance जैसे कठिन परीक्षाओं को पास कर ISRO तक का सफर पूरा किया। आज वह वैज्ञानिक के तौर पर इसरों में सेवाएं दे रहे हैं। 

वेद स्कूल में लिया दाखिला 

गोविंद के पिता भारतीय नौसेना में तैनात थे। उन्होंने 2009 में खुद से ही रिटायरमेंट ले लिया था। वह चाहते थे कि उनका बेटा भारतीय पंरपराओं और पद्धति को करीब से जाने। इसलिए, उन्होंने अपने बेटे का दाखिला गुरुकुल में करवा दिया। साल 2011 में गोविंद ने कक्षा चौथी के बाद गुरुकुल में दाखिला लिया और यजुर्वेद की शिक्षा ली। 

गुरुकुल के साथ जारी रखी स्कूली पढ़ाई

गोविंद ने अपनी गुरुकुल की पढ़ाई के साथ-साथ स्कूली शिक्षा भी जारी रखी। वह अलसुबह उठकर गुरुकुल जाते थे और इसके बाद अपने सामान्य स्कूल में भी पढ़ते थे। हालांकि, इस दौरान उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने 10वीं में सभी विषयों में ग्रेड-ए हासिल किया।

JEE Mains और JEE Advance परीक्षाएं क्रैक की

स्कूल में पढ़ाई के दौरान गोविंद की रूचि विज्ञान में बढ़ने लगी थी। उन्होंने 12वीं के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी की और JEE Mains व JEE Advance जैसी कठिन परीक्षाओं को पास कर Indian Institute of Space & Technology(IIST) में बीटेक में इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। 

2025 में आया में खूबसूरत मोड़

गोविंद ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी ही की थी कि उनके करियर के सफर में एक खूबसूरत मोड़ तब आया, जब उनका चयन इसरो में केंद्रीय रिक्रूटमेंट बोर्ड के जरिये वैज्ञानिक के तौर पर हो गया। ऐसे में गोविंद ने गुरुकुल से पढ़ाई कर अपना करियर का सफर शुरू किया और इसरो में वैज्ञानिक बनकर उन्होंने खुद को आधुनिकता के साथ जोड़कर साइंस के क्षेत्र में जगह बनाई।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 21, 2026, 16:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News