भारत का पहला ISO प्रमाणित पुलिस स्टेशन कौन-सा है, यहां पढ़ें

Last Updated: Sep 19, 2026, 12:48 IST

देश के विभिन्न राज्यों में हमें कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अलग-अलग पुलिस स्टेशन देखने को मिलते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला ISO प्रमाणित पुलिस स्टेशन कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

पुलिस स्टेशन
पुलिस स्टेशन

भारत में आंतरिक रूप से कानून व्यवस्था को बनाए रखने में स्थानीय पुलिस की बहुत ही महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। यही वजह है कि हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में हमें अलग-अलग पुलिस स्टेशन देखने को मिलते हैं। बीते कुछ वर्षों में पुलिस स्टेशन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनसे पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस कड़ी में पुलिस स्टेशनों को ISO प्रमाणित भी किया गया है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का पहला ISO प्रमाणित पुलिस स्टेशन कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत का पहला ISO प्रमाणित पुलिस स्टेशन

अब हम भारत के पहले ISO प्रमाणित पुलिस स्टेशन के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि केरल के अलाप्पुझा जिले के चेरतला क्षेत्र में स्थित अर्थुंकल पुलिस स्टेशन भारतीय प्रशासनिक इतिहास में 'ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स' (BIS) द्वारा IS/ISO 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (QMS) प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला पुलिस स्टेशन है। पुलिस स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (ISO 9001:2015) के तहत BIS द्वारा आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया है।

दो चरणों में किया गया था ऑडिट

पुलिस स्टेशन को यह सर्टिफिकेशन BIS द्वारा दो चरणों में किए गए ऑडिट के बाद दिया गया है। इसमें कानून-व्यवस्था, जन-शिकायतों का तेजी से निपटारा, अपराध जांच में पारदर्शिता, कर्मचारियों का व्यवहार और स्टेशन में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं की उच्च गुणवत्ता को परखा गया था। यह सफलता चेरतला के ASP हरीश जैन द्वारा संचालित 'मॉडर्नाइज्ड चेरतला पुलिस प्रोग्राम' के तहत पुलिसिंग के आधुनिक और नागरिक-अनुकूल मॉडल के कारण संभव हुई थी।

पुलिस स्टेशन की मुख्य विशेषताएं

-थाने में आम नागरिकों की शिकायतों का समय से और व्यवस्थित प्रबंधन करना।

-थाने में आने वाले विजिटर्स, महिलाओं और बच्चों के लिए भयमुक्त और उच्चस्तरीय नागरिक सुविधाएं देना।

-केस डायरी, मालखाना और डिजिटल रिकॉर्ड का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रख-रखाव करना।

-जनता के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद और Emergency Response।

MP के इस थाने को लेकर होता है कन्फ्यूजन

आपको बता दें कि केरल का अर्थुंकल पुलिस स्टेशन भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रत्यक्ष रूप से IS/ISO 9001:2015 QMS प्रमाणित होने वाला भारत का पहला पुलिस थाना है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल का महिला थाना विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण व बाल-मित्र वातावरण की गुणवत्ता श्रेणी के लिए ISO प्रमाणित थाना है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 19, 2026, 12:48 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News