UPESSC PGT Teacher Vacancy 2026: यूपी पीजीटी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

Last Updated: Sep 19, 2026, 14:36 IST

UPESSC PGT Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत आवेदन कुल 2607 पदों के लिए मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में दी गई डिटेल्स देख सकते हैं।

UPESSC PGT Teacher Vacancy 2026: यूपी पीजीटी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
UPESSC PGT Teacher Vacancy 2026: यूपी पीजीटी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

UPESSC PGT Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पीजीटी शिक्षकों के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य पीजीटी शिक्षकों के कुल 2607 रिक्त पदों को भरना है। आयोग ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन 15 सितंबर को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया है। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर शुरू किए गए हैं। उम्मीदवार आवेदन शुल्क 17 अक्टूबर, 2026 जमा कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 

UP PGT Teacher Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश पीजीटी भर्ती 2026 माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत की जा रही है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 

पोस्ट 

पीजीटी शिक्षक भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या 

06/2026

कुल पद 

2607

बालक विद्यालय 

2329 

बालिका विद्यालय 

278 

ऑनलाइन आवेदन 

18 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upessc.up.gov.in 

UP PGT Teacher Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत यूपी पीजीटी भर्ती के कुल 2607 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर upessc.up.gov.in आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को OTR करना अनिवार्य होगा, उसके बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। 

यूपी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2026  

आवेदन लिंक 

UP PGT Teacher Vacancy 2026: आवेदन शुल्क 

यूपी पीजीटी शिक्षक परीक्षा 2026 शुल्क भरते समय क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। सभी श्रेणीयों के लिए आवेदन शुल्क निम्नलिखित है:

श्रेणी

आवेदन शुल्क

सामान्य / अनारक्षित

1,500 रुपये 

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

1,500 रुपये

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

1,500 रुपये

अनुसूचित जाति (SC)

750 रुपये

अनुसूचित जनजाति (ST)

750 रुपये

दिव्यांगजन

500 रुपये

UP PGT Vacancy 2026 subject wise: विषयवार रिक्त पद

उत्तर प्रदेश PGT भर्ती 2026 का उद्देश्य शिक्षकों के कुल 2607 रिक्त पदों को भरना है। इनमें बालक विद्यालयों के लिए 2329 पद और बालिका विद्यालयों के लिए 278 पद शामिल हैं। विषयवार रिक्तियों का विवरण नीचे दिए गए टेबल में देखें: 

विषय

बालक विद्यालय

बालिका विद्यालय

कुल पद

हिंदी

336

38

374

अंग्रेजी

256

29

285

अर्थशास्त्र

178

24

202

समाजशास्त्र

75

9

84

भौतिक विज्ञान

122

10

132

रसायन विज्ञान

173

12

185

गणित

105

7

112

वाणिज्य

62

1

63

इतिहास

94

18

112

चित्रकला

57

12

69

मनोविज्ञान

40

10

50

शिक्षाशास्त्र

28

12

40

संगीत गायन

1

5

6

संस्कृत

241

23

264

उर्दू

9

4

13

गृह विज्ञान

0

12

12

भूगोल

239

9

248

शारीरिक शिक्षा

19

2

21

सैन्य विज्ञान

12

0

12

रंजन कला

0

2

2

जीव विज्ञान

117

13

130

नागरिकशास्त्र

115

17

132

तर्कशास्त्र

12

0

12

संगीत वादन

2

9

11

कृषि

32

0

32

शस्य विज्ञान

4

0

4

कुल पदों की संख्या

2329

278

2607

UP PGT Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 ओटीआर के लिए पासवर्ड और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। 

स्टेप 3 होम पेज पर, विज्ञापन संख्या 06/2026 UP PGT Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क जमा करें। 

स्टेप 5 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 19, 2026, 14:36 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News