पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी की वैश्विक आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग व ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सप्लाई सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह स्थिर
वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी तरह की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है।
देशभर में अनिवार्य वस्तु अधिनियम लागू, किन क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता, देखें यहां
LPG को लेकर क्या है सरकार की चिंता
संयुक्त सचिव सुझाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी की स्थिति फिलहाल सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि, देश के करीब 25,000 एलपीजी वितरकों में से किसी के यहां भी गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराकर एलपीजी की ज्यादा खरीदारी न करने की अपील की।
कितनी है भारत की रिफाइनिंग क्षमता
सरकार के अनुसार भारत के पास 258 मिलियन मीट्रिक टन की रिफाइनिंग क्षमता है और देश पेट्रोल व डीजल के उत्पादन में आत्मनिर्भर है। इसलिए इन ईंधनों के लिए आयात पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। देश की सभी रिफाइनरियां फिलहाल 100 प्रतिशत या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
Crude Oil Supply and Refineries
— PIB India (@PIB_India) March 13, 2026
➡️India continues to maintain stable petroleum supplies
Key Points👇
💠Crude oil is being sourced from more than 40 countries
💠Now 70% of crude oil is coming via routes other than Strait of #Hormuz
💠Refineries are operating at high… pic.twitter.com/gmk5IL99pt
PNG और CNG की सप्लाई जारी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और वाहनों के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की आपूर्ति पूरे देश में बिना किसी रुकावट के जारी है। सरकार का कहना है कि इस स्थिति में घबराने या ईंधन की अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।
कमर्शियल उपभोक्ताओं को PNG अपनाने की सलाह
केंद्र सरकार ने माना कि बड़े शहरों में कई व्यावसायिक उपभोक्ता एलपीजी पर निर्भर होने के कारण कुछ दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने स्थानीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क या अधिकृत डीलर से संपर्क कर पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करें, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम की जा सके।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation