Current Affairs Quiz 12 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज में PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं.
1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत पात्र किसानों को कितनी राशि ट्रांसफर की जाएगी?
A) ₹5000
B) ₹1,000
C) ₹2,000
D) ₹5,000
उत्तर: C) ₹2,000
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी, असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। किसान भाई pmkisan.gov.in पर जाकर e-KYC, लाभार्थी सूची और किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
2. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में हाल ही में किसने शपथ ली?
A) आर.एन. रवि
B) सुजॉय पॉल
C) बनवारीलाल पुरोहित
D) जगदीप धनखड़
उत्तर: A) आर.एन. रवि
पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि (R.N. Ravi) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के लोक भवन (पूर्व में राजभवन) में आयोजित किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
3. फिक्की द्वारा आयोजित भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
A) मुंबई
B) बेंगलुरु
C) चेन्नई
D) नई दिल्ली
उत्तर: D) नई दिल्ली
फिक्की द्वारा आयोजित भारत स्पेस कॉन्क्लेव 2026 (Bharat Space Conclave 2026), 12 मार्च 2026 को फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा। यह आयोजन भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने और अंतरिक्ष तथा भू-स्थानिक डेटा को एकीकृत करने पर केंद्रित है।
4. नई दिल्ली में 'कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026' का उद्घाटन किसने किया?
a) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
b) पीएम नरेंद्र मोदी
c) गृहमंत्री अमित शाह
d) कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
उत्तर: a) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। 'प्रगति को बढ़ाना, नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना' थीम के साथ तीन दिवसीय सम्मेलन राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
5. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने कूलिंग और स्मार्ट इकोसिस्टम में सहयोग के लिए किस कंपनी के साथ समझौता किया हैं?
A) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
B) वोल्टास लिमिटेड
C) गोदरेज एंड बॉयस
D) ब्लू स्टार लिमिटेड
उत्तर: B) वोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited)
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कूलिंग और स्मार्ट उपकरण पारिस्थितिकी तंत्र में उद्योग-स्टार्ट-अप सहयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए टाटा एंटरप्राइज वोल्टास लिमिटेड (Voltas Limited) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation