Current Affairs Quiz In Hindi 10 Nov 2025: जागरण जोश लाया है शानदार करेंट अफेयर्स क्विज, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी का अनुमान लगा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 10 नवम्बर 2025 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब.
1. सहकारी कुंभ 2025 (CoopKumbh 2025) का आयोजन कहां किया जा रहा है?
A. वाराणसी
B. नई दिल्ली
C. पुणे
D. लखनऊ
1. B. नई दिल्ली
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में शहरी सहकारी ऋण क्षेत्र पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, सहकारी कुंभ 2025 (कॉपकुंभ 2025) का उद्घाटन करेंगे। "सपनों का डिजिटलीकरण - समुदायों का सशक्तिकरण" विषय पर आधारित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय समावेशन के लिए सहकारी ढाँचे को मज़बूत करना और सहकारी बैंकिंग परिदृश्य में नवाचार को बढ़ावा देना है।
2. भारत का एकमात्र पूर्ण विकसित विदेशी एयरबेस आयनी एयरबेस, किस देश में स्थित था?
A. मंगोलिया
B. ताजिकिस्तान
C. श्रीलंका
D. उज्बेकिस्तान
2. B. ताजिकिस्तान
भारत ने अपने एकमात्र पूर्ण विकसित विदेशी एयरबेस, ताजिकिस्तान स्थित आयनी एयरबेस (Ayni airbase) से अपनी सेना वापस बुला ली है, जिससे मध्य एशिया में दो दशकों की सामरिक सैन्य उपस्थिति समाप्त हो गई है। ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे के निकट स्थित आयनी एयरबेस का निर्माण सोवियत काल के दौरान किया गया था।
3. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ सांस्कृतिक सहयोग पर द्विपक्षीय समझौता किया?
A. नेपाल
B. ताजिकिस्तान
C. तुर्कीये
D. सऊदी अरब
3.D. सऊदी अरब
भारत और सऊदी अरब ने 9 नवंबर, 2025 को रियाद में सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। भारत की ओर से संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और सऊदी अरब की ओर से संस्कृति मंत्री प्रिंस बद्र बिन अब्दुल्ला बिन फरहान अल सऊद ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य कला, विरासत, संगीत और साहित्य जैसे विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मज़बूत कर दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना है।
4. उत्तराखंड ने अपनी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबिली) किस वर्ष मनाई?
A) 2020
B) 2023
C) 2025
D) 2022
4. C) 2025
उत्तराखंड ने अपनी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबिली) 9 नवंबर 2025 को मनाई। यह अवसर 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर बने राज्य की प्रगति और गौरवशाली इतिहास को याद करने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। इस अवसर पर राज्य में कई विशेष विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनमें बुनियादी ढांचे और जनकल्याण से जुड़ी बड़ी योजनाओं में निवेश शामिल था।
5. 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जायेगा?
A. राजस्थान
B. एमपी
C. यूपी
D. गोवा
5. D. गोवा
गोवा में 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में सर्वश्रेष्ठ नवोदित फीचर फिल्म प्रतियोगिता के माध्यम से विश्व सिनेमा में नई प्रतिभाओं पर प्रकाश डाला जाएगा, जिसमें सात पहली बार फिल्म बना रहे फिल्म निर्माता शामिल होंगे जिनमें पांच अंतर्राष्ट्रीय और दो भारतीय शामिल है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation