UPSSSC Answer Key 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप सी) मेंन्स एग्जाम 2025 की आंसर- की जारी कर दी है। आयोग द्वारा निकाली गई इस भर्ती का उद्देश्य कृषि विभाग के विभिन्न पदों को भरना है।
जो उम्मीदवार 13 जुलाई, 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्होंने पहले प्रिलिम्स एग्जाम (PET) पास किया है। वे उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।
UPSSSC Answer Key 2025: महत्वूर्ण विवरण
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं:
संगठन | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप सी) |
विभाग | कृषि विभाग के विभिन्न पद |
पदों की संख्या | 3,400 |
आंसर की | जारी |
ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट | 22 जुलाई 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
यूपीएसएसएससी उत्तर कुंजी 2025 के लिए ऑब्जेक्शन विंडो कब तक ओपन रहेगी?
जो उम्मीदवार 13 जुलाई, 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर ऑब्जेक्शन 22 जुलाई, 2025 तक उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने होंगे। वहीं, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 22 जुलाई के बाद गलतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग- अलग आपत्तियां उठाई जाएंगी।
यूपीएसएसएससी उत्तर कुंजी 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अपनी UPSSSC आंसर - की ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Technical Assistant Group C Mains 2025 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
स्टेप 4 उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।
स्टेप 5 अपने उत्तरों की जांच करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation