UPSMFAC Result 2026: ANM, GNM और पैरामेडिकल रिजल्ट upsmfac.org पर होंगे घोषित, ये मिलेगा यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी स्कोरकार्ड लिंक

Last Updated: Nov 27, 2026, 09:56 IST

UPSMFAC Result 2026 Download: जो उम्मीदवार ANM, GNM और पैरामेडिकल की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upsmfac.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी Unique ID और Password दर्ज करना होगा। 

UPSMFAC Result 2026 Download Link: कैसे चेक करें स्कोर
UPSMFAC Result 2026 Download Link: कैसे चेक करें स्कोर

UP State Medical Faculty Result 2026: उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी (UPSMFAC) द्वारा एएनएम (ANM), जीएनएम (GNM) और पैरामेडिकल डिप्लोमा परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upsmfac.org पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन विवरण (Unique ID और पासवर्ड) की आवश्यकता होगी।

फैकल्टी की ओर से इन पाठ्यक्रमों की लिखित परीक्षा 15 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) परीक्षाएं 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक संपन्न हुई थीं। फिलहाल बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नतीजे घोषित होते ही पोर्टल पर डायरेक्ट लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।

UPSMFAC Result 2026 हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

संस्था का नाम

उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी (UPSMFAC)

परीक्षा का नाम

ANM, GNM और पैरामेडिकल डिप्लोमा परीक्षा 2026

राज्य

उत्तर प्रदेश

लिखित परीक्षा की तिथि

15 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026

प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि

3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026

रिजल्ट तिथि

नवंबर 2026

रिजल्ट देखने का माध्यम

ऑनलाइन

आवश्यक लॉगिन विवरण

यूनिक आईडी (Unique ID) और पासवर्ड

आधिकारिक वेबसाइट

upsmfac.org

UP State Medical Faculty Result 2026 Download Link

ऑक्सिलरी नर्सिंग मिडवाइफरी (ANM) और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) पाठ्यक्रमों के छात्र आधिकारिक परीक्षा पोर्टल के माध्यम से अपने स्कोर और Qualifying Status चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही पैरामेडिकल डिप्लोमा परीक्षाओं में शामिल हुए उम्मीदवारों के रिजल्ट भी इसी पोर्टल पर जारी किए जाएंगे, और इसका लिंक जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

यहां क्लिक करें- UPSMFAC Result 2026 Login Link

UPSMFAC रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी स्कोरकार्ड घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsmfac.org पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Online Services' सेक्शन को खोलें।

  3. फिर इसके बाद Result के विकल्प पर क्लिक करें।

  4. अब लॉगिन विंडो में अपनी Unique ID और पासवर्ड को सही से दर्ज करें।

  5. इसके बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  7. इसे चेक करें और इसका पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

UPSMFAC मार्कशीट में इन जानकारियों की जरूर करें चेक

ऑनलाइन UPSMFAC स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को उसमें दी गई सभी जानकारियों को जरूर चेक करना चाहिए:

  • छात्र का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर

  • कोर्स का नाम (ANM, GNM या पैरामेडिकल डिप्लोमा) और परीक्षा सत्र

  • कॉलेज या संस्थान का नाम

  • विषयवार प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल के अलग-अलग अंक)

  • कुल प्राप्तांक (Total Marks) और पास/फेल (Qualifying) स्टेटस

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 27, 2026, 09:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News