NDA 1 Notification 2026 PDF: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस अकेडमी और नवल अकेडमी एग्जामिनेशन (NDA & NA) नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया गया है। जिसके तहत कुल 394 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2025 तक पूरी कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। एप्लिकेशन फीस और अन्य महत्वपूर्ण विवरण के लिए आगे लेख देखें।
UPSC NDA 1 Notification 2026: नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ 10 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं। इस भर्ती अभियान के तहत एनडीए सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 157वें पाठ्यक्रम और 1 जनवरी, 2027 से शुरू होने वाले 119वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कुल 394 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
| UPSC NDA 1 Notification 2026 |
UPSC NDA 1 2026 : महत्वपूर्ण विवरण
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस अकेडमी और नवल अकेडमी एग्जामिनेशन (NDA & NA) से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | एनडीए और एनए I 2026 |
| संचालन निकाय | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| उद्देश्य | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 10 दिसंबर 2025 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 10 दिसंबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 दिसंबर 2025 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2026 (रविवार) |
| रिक्तियां | 394 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsconline.nic.in |
UPSC NDA 1 2026 Application Form: आवेदन लिंक
उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए I 2026 के लिए upsconline.nic.in पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के पर क्लिक कर अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
| यूपीएससी एनडीए I 2026 आवेदन पत्र |
UPSC NDA 1 2026 Registration: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपीएससी एनडीए 1 भर्ती 2026 इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPSC NDA 1 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें।
स्टेप 4 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5 सबमिट करें भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation