UPPSC RO ARO Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने Review Officer (RO) / Assistant Review Officer (ARO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम 16 सितंबर 2025 को uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना UP RO ARO Result 2025 देख सकते हैं। यह परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आयोग के विज्ञापन संख्या-ए-7/ई-1/2023 दिनांक 09-10-2023 के अनुसार, 27-07-2025 को आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 में कुल 10,76,004 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,54,589 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इस भर्ती में कुल 419 पद हैं। प्रारम्भिक परीक्षा परिणाम के आधार पर आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से 6093 उम्मीदवारों को समीक्षा अधिकारी के 338 पदों के लिए, 1386 उम्मीदवारों को सहायक समीक्षा अधिकारी के 79 पदों के लिए और 30 उम्मीदवारों को सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) के 2 पदों के लिए सफल घोषित किया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
यह परिणाम पूरी तरह औपबन्धिक है। अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक (UPPSC RO ARO Cut-Off 2025) आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे। इस विषय में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति बाद में अलग से जारी की जाएगी।
uppsc.up.nic.in result: यूपी आरओ एआरओ रिजल्ट के आंकड़े
रिजल्ट नोटिस के अनुसार, दूसरे चरण (मुख्य परीक्षा) के लिए अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पदवार संख्या इस प्रकार है:
-
समीक्षा अधिकारी (RO) – 338 पदों के लिए → 6,093 उम्मीदवार चयनित
-
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) – 79 पदों के लिए → 1,386 उम्मीदवार चयनित
-
सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) – 02 पदों के लिए → 30 उम्मीदवार चयनित
UPPSC RO ARO Result 2025 PDF Download Link
आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) / सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। UPPSC RO ARO Result 2025 का सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर और नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
UP RO ARO Result 2025 PDF
UP RO ARO Result 2025- यूपी आरओ एआरओ परीक्षा परिणाम हाइलाइट्स
आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के कुल 411 रिक्त पदों को भरेगा। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी और इसकी उत्तर कुंजी 30 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। अब आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार UPPSC RO ARO भर्ती 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
---|---|
पद का नाम | समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) |
रिक्तियों की संख्या | 411 |
परीक्षा तिथि | 27 जुलाई 2025 |
उत्तर कुंजी जारी तिथि | 30 जुलाई 2025 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 16 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in
- पर जाएँ।
- होमपेज पर Latest-News” सेक्शन में जाएं।
- परिणाम अनुभाग में दिए गए लिंक “LIST OF PROVISIONALLY QUALIFIED CANDIDATES FOR MAINS IN ADVT. NO. A-7/E-1/2023, SAMIKSHA ADHIKARI/SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC., EXAMINATION 2023” पर क्लिक करें।
- मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अब परिणाम PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर आसानी से खोजें।
UP SAMIKSHA ADHIKARI/SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI Result 2025 पर उल्लिखित विवरण
UP समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परिणाम 2025 आयोग द्वारा पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इस सूची में वे उम्मीदवार हैं जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। अब इन अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation