Rajasthan RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने हॉल टिकट आज 12 सितंबर 2025 की रात तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। हॉल टिकट वह दस्तावेज है जिसके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश संभव नहीं है। इसलिए, सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
RSMSSB Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Download Link
RSMSSB राजस्थान 4th Grade (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार जो 19, 20 और 21 सितंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। यह एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र, दिनांक, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारियां बताएगा।
RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Link |
यहां क्लिक करें |
Rajasthan RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Download Kaise Kare?
राजस्थान आरएसएमएसएसबी चतुर्थ ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करने का आसान तरीका नीचे देखें:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Admit Card या ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका Rajasthan 4th Grade Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकलवा लें ताकि परीक्षा के दिन आपके पास उपलब्ध रहे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation