RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान ग्रेड 4 एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर जल्द, यहां मिलेगा हॉल टिकट लिंक

Sep 5, 2025, 18:17 IST

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, समय और स्थान जैसी जानकारी देखने के लिए अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। RSMSSB 4th Grade एडमिट कार्ड 2025 लिंक rssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव होगा। एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, इसके लिए हमने लेख में नीचे आसान स्टेप्स साझा किए हैं।

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025
RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही राजस्थान 4th Grade एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार लॉगिन विवरण भरकर इसे प्राप्त कर सकेंगे। RSMSSB की 4th ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से हजारों रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।

RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Rajasthan कब जारी होगा?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज ने हाल ही में X (पूर्व में Twitter) पर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 या 14 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।

Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 - RSMSSB 4th ग्रेड परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स

RSMSSB ग्रेड 4 एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

विवरण

जानकारी

भर्ती संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

कुल रिक्तियां

53,749

RSMSSB 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 कब आएगा?

13/ 14 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि

19, 20, 21 सितंबर 2025

परीक्षा अवधि

2 घंटे

अधिकतम अंक

200

नेगेटिव मार्किंग

1/3 अंक काटे जाएंगे

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

 RSMSSB 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "Admit Card" सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. संबंधित भर्ती परीक्षा 4th Grade 2025 का लिंक चुनें।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

RSMSSB Grade 4 Exam Pattern 2025: राजस्थान 4th ग्रेड परीक्षा पैटर्न

RSMSSB ग्रेड 4 परीक्षा पैटर्न 2025 में लिखित परीक्षा के विषय, अंक देने का तरीका और समय सीमा बताई गई है। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी अच्छी तरह कर सकते हैं। परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, कुल 200 अंक के। समय 2 घंटे का होगा और हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। राजस्थान 4th ग्रेड कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा पैटर्न यहां देखें।

S.NoSubject (विषय)Questions (प्रश्न)Marks (अंक)Time (समय)
1 General Hindi (सामान्य हिंदी) 20 200 2 Hours (2 घंटे)
2 General English (सामान्य अंग्रेज़ी) 15    
3 General Knowledge (सामान्य ज्ञान)      
Rajasthan Geography (राजस्थान भूगोल) 20    
History, Arts & Culture (इतिहास, कला एवं संस्कृति - राजस्थान) 20    
Political & Administrative System (भारतीय संविधान व राजस्थान) 10    
General Science (सामान्य विज्ञान) 05    
Current Events (समसामयिक घटनाएँ) 10    
Basic Computer (बेसिक कंप्यूटर) 05    
4 General Mathematics (सामान्य गणित) 15    
Total (कुल)   120 200 2 Hours (2 घंटे)

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी अनिवार्य है।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।

  • एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा शहर, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से पढ़ें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News