UP PET Admit Card 2026: यूपी PET एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Oct 24, 2026, 13:53 IST

UPSSSC PET Admit Card 2026: यूपीईएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को PET परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2026
UPSSSC PET Admit Card 2026

UPSSSC PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को राज्य  के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। यूपी PET की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

UP PET Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

यूपी PET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

यूपी PET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC PET Admit Card 2026  - हाइलाइट्स

यूपीईएसएसएससी यूपी PET परीक्षा पास करने के बाद एक सर्टिफिेकेट दिया जाता है, जिसकी वैधता 3 साल तक रहती है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।  

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम 

यूपी PET परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

30 अक्टूबर 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

24 अक्टूबर 2026 

एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UP PET Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी PET की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीईएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर What’s New सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।  

UPSSSC PET Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें?    

यूपी PET की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।    

UP PET Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

यूपी PET परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम 

  • माता-पिता या अभिभावक का नाम

  • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

  • श्रेणी 

  • लिंग 

  • रोल नंबर 

  • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि 

  • परीक्षा की पाली और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • गेट बंद होने का समय 

  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

  • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 24, 2026, 13:53 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News