UP TGT Vacancy 2026 Notification: यूपी टीजीटी के 17735 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें Apply

Last Updated: Oct 24, 2026, 12:05 IST

UP TGT Vacancy 2026 Notification: यूपीईएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबलाइट पर टीजीटी के 17735 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मी

UP TGT Vacancy 2026 Notification
UP TGT Vacancy 2026 Notification

UP TGT Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 17735 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। 

UP TGT Recruitment 2026 डाउनलोड लिंक 

यूपीईएसएससी टीजीटी नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इन पदों के लिए नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।  

यूपीईएसएससी टीजीटी नोटिफिकेशन PDF 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UP TGT Notification 2026  - हाइलाइट्स 

यूपीईएसएससी टीजीटी पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को प्रतिमाह अनुमानित वेतन ₹44,900 से लेकर ₹1,42,400 (पे-लेवल-7) तक मिलता है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 

पद का नाम 

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)

विज्ञापन संख्या 

07/2026

रिक्त पद 

17735

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि

23 अक्टूबर 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

24 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

23 नवंबर 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

upessc.up.gov.in

UPESSC UP TGT Recruitment 2026 Education Qualification 

यूपीईएसएससी टीजीटी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास एनसीटीई से मान्यता प्राप्त बीएड में बैचलर की डिग्री और कक्षा 6 से 8वीं लेवल का टीईटी (TET) एग्जाम पास होना अनिवार्य है।  

UP TGT Recruitment 2026 Application Fees

यूपी टीजीटी पदों के लिए कैटेगरी वाइज अलग-अलग है। आप इसके लिए नीचे दी गई टेबल देख व चेक कर सकते हैं। 

कैटेगरी 

फीस 

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस सहित अन्य कैटेगरी 

1,000 रुपये 

एससी/एसटी 

500 रुपये

दिव्यांग

300 रुपये

UP TGT Vacancy 2026 Notification ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपीईएसएससी टीजीटी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  • अब UP TGT Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

UP TGT Vacancy 2026 Notification Age Limit 

यूपीईएसएससी टीजीटी पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई 2026 के अनुसार, 21 वर्ष से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 24, 2026, 12:05 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News