UP Board Hindi Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 9 हिंदी सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
UP Board Syllabus 2026-27: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 9 का हिंदी सिलेब्स 2026-27 यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट पर उपलब्ध इस सिलेब्स की PDF को डाउनलोड करें। यहां से एग्जाम पैटर्न और सिलेब्स के बारे में जानें।
UP Board Class 9 Hindi Syllabus: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं हिंदी सब्जेक्ट का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा में मजबूत नींव रखने के लिए 9वीं का सिलेब्स छात्रों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
यदि आप भी इस सेशन में यूपी बोर्ड 9वीं के एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, तो हिंदी सब्जेक्ट की बेहतर तैयारी के लिए नए एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern) और मार्क्स विभाजन (Marking Scheme) को समझना बेहद जरूरी है।
इस आर्टिकल में हम आपको यूपी बोर्ड 9वीं हिंदी सिलेब्स की सभी इंपॉर्टेंट जानकारी, मार्क्स विभाजन टेबल, गद्य-पद्य के प्रमुख पाठों की लिस्ट और सिलेबस का फ्री PDF डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स और जानकारियों के बारे में बताएंगे।
UP Board 9th Hindi Exam Pattern & Marking Scheme
UPMSP द्वारा 9वीं में हिंदी का कुल पेपर 100 मार्क्स का होता है। इसे दो मुख्य भागों में बांटा गया है।
1. 70 मार्क्स के लिखित एग्जाम
2. 30 मार्क्स के इंटरनल असेसमेंट
लिखित एग्जाम को भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंदर दो खंडों यानी खंड-अ और खंड-ब में बांटा गया है। सभी छात्र नीचे दी गई टेबल के माध्यम से इसे आसानी से समझ सकते हैं।
| खंड / भाग | क्वश्न के प्रकार | मार्क्स | एग्जाम मोड |
| खंड-अ | बहुविकल्पीय क्वश्न (MCQs) | 20 मार्क्स | OMR Sheet पर आंसर देना होगा |
| खंड-ब | वर्णनात्मक क्वश्न | 50 मार्क्स | आंसर-शीट पर |
| आंतरिक मूल्यांकन | प्रोजेक्ट वर्क, मौखिक व यूनिट टेस्ट | 30 मार्क्स | स्कूल लेवल पर मूल्यांकन |
| कुल योग | — | 100 मार्क्स | — |
उत्तर प्रदेश बोर्ड 9वीं हिंदी सिलेब्स 2026: मुख्य हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 9 के हिंदी सिलेब्स के बारे में जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें:
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, UPMSP |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| सब्जेक्ट | हिंदी |
| थ्योरी | 70 मार्क्स |
| प्रैक्टिकल | 30 मार्क्स |
| एग्जाम का टाइम | 3 घंटे |
कक्षा 9वीं हिंदी सिलेब्स के खंड-वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन - Section-Wise Marks Distribution
कक्षा 9वीं के शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए निर्धारित गद्य, पद्य, संस्कृत खंड और व्याकरण का विवरण निम्नलिखित है:
खण्ड-अ (बहुविकल्पीय प्रश्न)
- हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (भारतेन्दु युग, द्विवेदी युग)
- हिन्दी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (आदिकाल, भक्तिकाल)
- सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियम -
(सड़क सुरक्षा में केवल ज्ञानात्मक एवं बोधात्मक आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे)
- काव्य सौन्दर्य के तत्व
- रस - शृंगार एवं वीर (परिभाषा, उदाहरण एवं पहचान)
- छन्द - चौपाई एवं दोहा (लक्षण एवं उदाहरण)
- शब्दालंकार - अनुप्रास, यमक, श्लेष (परिभाषा, उदाहरण एवं पहचान)
- हिन्दी व्याकरण तथा शब्द रचना
- वर्तनी तथा विराम चिह्न
- शब्द रचना - तद्भव, तत्सम, विलोम, पर्यायवाची
- समास - अव्ययीभाव, तत्पुरुष
- संस्कृत व्याकरण -
- सन्धि - गुण, दीर्घ
- शब्दरूप - राम, हरि, भानु, अस्मद्।
- धातुरूप - गम्, भू, कृ, (लट, लोट, विधिंलिंग, लङ तथा लृट्लकार)
खण्ड-ब (वर्णनात्मक प्रश्न)
- गद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से गद्यांश पर आधारित तीन प्रश्न
- काव्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से पद्यांश पर आधारित तीन प्रश्न
- संस्कृत हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से
(क) गद्यांश - संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद
(ख) पद्यांश - संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद - निर्धारित एकांकी से (कथानक, चरित्र-चित्रण एवं तथ्याधारित प्रश्न)
- निर्धारित पाठ के लेखकों एवं कवियों का जीवन परिचय एवं रचनाएं
- पाठ्यवस्तु से एक श्लोक जो प्रश्नपत्र में न आया हो
- संस्कृत के निर्धारित पाठों पर आधारित दो प्रश्नों का संस्कृत में उत्तर
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां - अर्थ एवं वाक्य प्रयोग
- हिन्दी के दो सरल वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद
- पत्र लेखन (प्रार्थना पत्र)
UP Board Class 9 Hindi Syllabus 2026-27 Download PDF - यहां पढ़े
Free - UP Board Class 9 Hindi Syllabus 2026-27 PDF कैसे डाउनलोड करें?
छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट से आसानी से सिलेबस की PDF को डाउनलोड कर सकते हैं। सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड करें।
- UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज के मेनू बार में ‘Syllabus 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें।
- Class 9th सेक्शन के अंतर्गत ‘Hindi’ सब्जेक्ट के सामने दिए गए Download बटन पर क्लिक करें।
- सिलेबस की PDF आपकी डिवाइस में सेव हो जाएगी, जिससे आप ऑफलाइन भी पढ़ाई की योजना बना सकते हैं।
यहां देखें: UP Board Hindi Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.