उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के करोड़ों छात्रों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12) एग्जाम की कॉपियों की जांच का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है। इस साल 2.70 लाख से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसके बाद अब बोर्ड रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में जुट गया है।
इससे पहले बोर्ड ने 1 अप्रैल की डेट कॉपी चेकिंग पूरा करने की तय की थी। लेकिन 4 अप्रैल को बोर्ड ने आंसर-की का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। राज्यभर में बनाए गए 254 मूल्यांकन सेंटर पर कॉपी चेकिंग का काम पूरा होने के बाद अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।
कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
उत्तर प्रदेश बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में की जा सकती है। बोर्ड के सचिव द्वारा जल्द ही ऑफिशियल डेट्स और टाइम की घोषणा सोशल मीडिया और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए की जाएगी।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| कुल छात्र | लगभग 55 लाख से अधिक |
| मूल्यांकन की स्थिति | 100% पूर्ण (2.70 लाख+ कॉपियां जांची गई) |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच |
| रिजल्ट का टाइम | दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे के बीच |
कॉपी चेकिंग के लिए तैनात रहे 1.53 लाख एग्जामिनर्स
बताते चलें कि कॉपी चेकिंग की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए 1.53 लाख एग्जामिनर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। इन्होंने दिन रात कॉपी चेकिंग के काम को पूरा किया। इस बार की चेकिंग पहले की तरह बिल्कुल भी नहीं थी। बल्कि बोर्ड ने इस दफा किसी भी तरह की गड़बड़, नकल या फिर लापरवाही पर नकल कसने के पुख्ता इंतजाम किये थे। ऐसे में इस बार सुरक्षा का काफी अच्छा इंतजाम देखने को मिला था।
रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद रिजल्ट लाइव होगा, छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोर देख पाएंगे।
अपना रिजल्ट कैसे देखें?
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, छात्र अपने मोबाइल से भी इसे चेक कर सकते हैं:
- स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर 'UP Board Class 10th Result' या 'UP Board Class 12th Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना 7 या 9 मार्क्स का रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड फिल करें।
- स्टेप 4: 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन आ जाएगा। भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
यहां भी पढ़े: MHT CET PCM 2026: 7 अप्रैल को जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां से देखें एग्जाम नया शेड्यूल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation