PHHC Peon PET 2026 Date: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (PHHC), चंडीगढ़ ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर विज्ञापन संख्या 01/चपरासी/हाई कोर्ट/2024 के तहत 235 चपरासी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 11 अगस्त से 22 अगस्त 2025 के बीच आयोजित कराई थी। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी लिखित परीक्षा की आंसर की 26 अगस्त 2025 के बीच जारी की गई थी। इसी के साथ ऑनलाइन आपत्तियां 28 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच दोपहर 1.00 बजे तक दर्ज की गई थी। अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी की फिजिकल टेस्ट (PET) की तिथि जारी कर दी है, जिसका आयोजन 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 13 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा।
PHHC Peon PET 2026 Date - हाइलाइट्स
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी की फिजिकल टेस्ट की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर सकते हैं। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (PHHC) |
| विज्ञापन संख्या | 01/चपरासी/हाई कोर्ट/2024 |
| पद का नाम | चपरासी |
| रिक्त पदों की संख्या | 235 |
| परीक्षा का नाम | फिजिकल टेस्ट (PET) |
| परीक्षा की तिथि | 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 13 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | highcourtchd.gov.in |
Punjab and Haryana High Court Peon चयन प्रक्रिया
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चपरासी पद के चयन में कुल चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। तीसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन होगा। चौथे और आखिरी चरण में मेडिकल लिया जाएगा। सलेक्शन चारों चरण के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: UGC NET Final Answer Key 2026: यूजीसी नेट संशोधित आंसर की जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
Comments
All Comments (0)
Join the conversation