UKSSSC Admit Card 2025 OUT: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आज, 15 सितंबर 2025 को ग्रुप C भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 416 पदों के लिए आवेदन किए गए थे, जिसमें पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और अन्य संबंधित पद शामिल हैं। उम्मीदवार जो 21 सितंबर को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले है , वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक पोर्टल sssc.uk.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करना होगा।
UKSSSC Group C Admit Card 2025 Download Link
UKSSSC पटवारी, VDO एडमिट कार्ड 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।
UKSSSC Admit Card 2025 Download Link (Active) | यहां क्लिक करें |
UKSSSC Group C Admit Card 2025: कब होगी यूकेएसएसएससी ग्रुप सी परीक्षा?
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा 21 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित करेगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। हॉल टिकट पर परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवार की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
UKSSSC Admit Card 2025 - यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
यूकेएसएसएससी लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2025 (रविवार) को होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने आज 15 सितंबर 2025 को पटवारी, लेखपाल और अन्य ग्रुप सी पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, शिफ्ट और उम्मीदवार की जानकारी शामिल है। बिना एडमिट कार्ड के कोई उम्मीदवार परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं पाएगा। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी आप नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
पद का नाम | ग्रुप C (पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और अन्य) |
रिक्तियों की संख्या | 416 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 15 सितंबर 2025 |
यूकेएसएसएससी ग्रुप C परीक्षा तिथि 2025 | 21 सितंबर 2025 (रविवार) |
परीक्षा शिफ्ट का समय | सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
आधिकारिक वेबसाइट | sssc.uk.gov.in |
UKSSSC Patwari, VDO Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर "Admit Card & Links" सेक्शन में जाएं।
-
उसमें “पदनाम-स्नातक स्तरीय(पटवारी/लेखपाल व अन्य ) के लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रवेश पत्र(Admit Card) हेतु क्लिक करें (Exam Date-21/09/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation