Uttarakhand PCS Result 2026: कठिन परिश्रम और सटीक रणनीति से चमकी किस्मत, पिथौरागढ़ के भरत सुयाल बने राज्य कर अधिकारी, पढ़ें इनकी कहानी
Uttarakhand PCS Result 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसी परीक्षा में पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले भरत सुयाल अपनी मेहनत और सफलता के बूते राज्य कर अधिकारी बन अपने सपने को साकार किया।
Uttarakhand PCS Result 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दिनांक 02 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट PDF के रूप में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर निहित है। इसी परीक्षा में पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले भरत सुयाल अपनी मेहनत और सफलता के बूते राज्य कर अधिकारी बन अपने सपने को साकार किया। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर जीतने की जज्बा हो, तो कुछ भी मुश्किल नही। आज हम आपको इनकी सफलता की कहानी बताएंगे।
कौन है भरत सुयाल?
भरत सुयाल का जन्म उत्तराखंड के जिले पिथौरागढ़ के गणाईगंगोली तहसील के कधारी गांव में हुआ। भरत ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास करने के बाद कर अधिकारी बनने का सपने पूरा किया। वह बेहद साधारण परिवार से आते हैं। भरत के पिता का नाम जगदीश सिंह सुयाल है, जो पेशे से किसान है। उनकी माता का नाम मंजू सुयाल है, जो परिवार की जिम्मेदारी संभालती है। घर के हालात कभी अच्छे नहीं रहे, लेकिन भरत के माता-पिता ने हौंसला कभी टूटने नहीं दिया। हमेशा पढ़ाई के लिए मोटिवेट करते रहे। आज बेटे के कर अधिकारी बनने से पिता की आंखों में खुशी के आंसू है। वह न केवल अपने गांव बल्कि पूरे देश के लिेए एक मिसाल बन गए हैं।
भरत सुयाल की पढ़ाई-लिखाई
भरत सुयाल ने अपनी पढ़ाई उत्तराखंड में ही जीआईसी नायल से हाईस्कूल और जीआईसी बेड़ीनाग से इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद वह पढ़ाई में जुट गए और आज जिसका नतीजा हम सभी के सामने हैं। हालांकि इससे पहले भरत पटवारी, फॉरेस्टर, लोकपाल, नगर पालिका में टैक्स कलेक्शन अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन। अभी तो नापना पूरा आसमान बाकी है। नाप लिया आसमान और बन गए कर अधिकारी।
भरत सुयाल ने कैसे की तैयारी?
भरत सुयाल के कर अधिकारी बनने के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति रही। वह पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ पढ़ते थे, जो कुछ भी पढ़ते थे, उसका रिविजन जरूर करते थे। मॉक टेस्ट में भाग लेते थे और कभी आलस नहीं किया। इसके बूते आज वो जिस मुकाम पर है। वह हर मेहनत करने वाले उम्मीदवारों को मोटिवेट करती है। अपना नाम भरत इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिख चुके हैं।
Uttarakhand PCS Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सबसे अधिक 58 अभ्यर्थी उप शिक्षा अधिकारी और 53 उम्मीदवार राज्य कर अधिकारी पद के लिए चयनित हुए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
-
Uttarakhand PCS Result 2026 पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
-
Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर दर्ज करें।
-
अब अपना नाम चेक करें।
Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc. He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.