SSC JHT 2026 Answer Key: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 22, 2026, 12:34 IST

SSC JHT 2026 Answer Key: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 21 सितंबर 2026 को रात 11.30 बजे के बाद जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT 2026 Answer Key
SSC JHT 2026 Answer Key

 SSC JHT 2026 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिनांक 21 सितंबर 2026 को जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा दिनांक 08 सितंबर और 13 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। एग्जाम कुल 200 अंकों के लिए हुआ था, जिसमें 100 प्रश्न हिंदी और 100 प्रश्न इंग्लिश के थे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में कुल 303 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।   

SSC JHT Answer Key 2026 in English

SSC JHT Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड 

क्लिक करें 

SSC JHT Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 21 सितंबर 2026 को रात 11.00 बजे से 24 सितंबर 2026 को रात 11.00 बजे तक प्रति प्रश्न 100 रुपये के साथ जमा करा सकता है। इसके अलावा प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

पद का नाम 

जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) 

रिक्त पदों की संख्या 

303 

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी 1 और सब्जेक्टिव पेपर (लेख और ट्रांसलेशन) 

सीबीटी 1 परीक्षा की तिथि 

08 सितंबर और 13 सितंबर 2026 को आयोजित 

आंसर-की जारी होने की तिथि 

21 सितंबर 2026 

आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

SSC JHT Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Login or Register टैब देखें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें। 

  • Application Status पर क्लिक करें। 

  • आपको वहां SSC JHT Answer Key 2026 मिल जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 22, 2026, 12:34 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News