SSC GD Apply Online 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 आवेदन की अंतिम तिथि आज यानि 31 दिसंबर (रात 11.00 बजे) को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन समय से पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संबंधित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि अब समाप्त होने जा रही है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस भर्ती अभियान के तहत आयोग की ओर से कुल 25,487 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सचिवालय सुरक्षा बल, कांस्टेबल और असम राइफल्स सहित पद शामिल हैं।
SSC GD Constable Registration Form 2025: आवेदन लिंक
उम्मीदवार अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2026 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें:
| एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 |
SSC GD Registration 2025 Deadline Today: महत्वपूर्ण तिथियां
आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, संबंधित भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2026 तय की गई है। उम्मीदवार नीचे टेबल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल |
| पदों की संख्या | 25,487 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर, 2025 (रात 11.00 बजे) |
| आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि | 01 जनवरी, 2026 |
| सुधार विंडो | 08 जनवरी से 10 जनवरी, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC GD Registration 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया
संबंधित भर्ती अभियान के तहत 18 से 23 वर्ष तक के योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर पूरा किया जाएगा:
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण
-
शारीरिक मानक परीक्षण
-
मेडिकल टेस्ट
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
SSC GD Registration 2025: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन समय से पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, 'GD apply online' लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 अब लॉगिन कर अपना आवेदन पत्र पूरा भरें।
स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation