SBI CBO Last Date Extend 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2050 पदों पर लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। यह उन उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका है, जो पहले किसी कारणवश अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 25 फरवरी से पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में अधिकारियों की नियुक्ति की जानी है।
SBI CBO Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण
एसबीआई सीबीओ भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पद का नाम | सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) |
| पदों की संख्या | 2050 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 25 फरवरी, 2026 |
| आयु सीमा | 21 से 30 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 750 रुपये (SC,ST,PwBD कोई शुल्क नहीं) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | sbi.co.in |
Check: SBI Clerk Mains Result 2026 Soon
SBI CBO Eligibility Criteria 2026: पात्रता मानदंड
सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री। इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए या कॉस्ट अकाउंटिंग जैसी प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए।
SBI CBO Vacancy 2026: आवेदन लिंक
सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी को मांगे गए थे। इसकी अंतिम तिथि 25 फरवरी कर दी गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने ऑनलाइन आवेदन का लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
| SBI CBO भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
SBI CBO Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, करियर सेक्शन पर जाएं।
-
अब SBI CBO Vacancy 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन पूरा कर लॉगिन करें।
-
मांगी गई डिटेल्स भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation