ASI की बेटी ने कायम की मिसाल, UPSC में 26वीं रैंक लाकर बनी IAS

Feb 9, 2026, 12:56 IST

जो खुद की मेहनत पर भरोसा करते हैं, वहीं दुनिया को बदलने का हौसला रखते हैं…….उत्तर प्रदेश की रहने वाली रूपल राणा पर यह लाइन एकदम फिट बैठती है। उन्होंने यूपीएससी का एग्जाम क्रैक किया और आईएएस बन गई। भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में उनकी 26वीं रैंक आई है। रूपल के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है।

Rupal Rana IAS Story
Rupal Rana IAS Story

Rupal Rana IAS Story: रूपल राणा उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली है। बचपन में ही उनकी मां का निधन हो चुका था। रूपल के पिता का नाम जसवीर राणा है। वह दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर है। मां के निधन के बाद रुपल पूरी तरह से टूट चुकी। रूपल के पिता ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनें। 

दिल्ली विश्वविद्यालय से कर चुकी है बीएससी 

अगर हम रूपल की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी 10वीं बड़ौत में स्थित जेपी पब्लिक स्कूल और 12वीं की पढ़ाई बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गई। रुपल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से बीएससी की। 

यूपीएससी में आई 26वीं रैंक 

बीएससी करने के बाद रूपल भारतीय सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई। अपने तीसरे अटेंप्ट में वह आईएएस बन गई। यूपीएससी में उनकी 26वीं रैंक आई थी। आईएएस बनने में रूपल के भाई और बहन ने उनका काफी साथ दिया। आज उन पर उनके परिवार वालों को काफी नाज है।  

रूपल के आईएएस बनने से गांव में हैं खुशी का माहौल 

रूपल के आईएएस बनने से उनके गांव में काफी खुशी का माहौल है। गांव के युवा उनको प्रेरणा मानकर भारतीय सिविल सेवा की तैयारी करने में लग गए हैं और उन्हें इस बात का यकीन है कि वह भी एक दिन समाज का नाम रोशन करेंगे और आईएएस बनकर दिखाएंगे।


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News