RRB ALP Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आरआरबी की ओर से सिटी स्लिप 5 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद अब उम्मीदवार परीक्षा प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं।
सहायक लोको पायलट परीक्षा 13, 16, 17 और 18 फरवरी, 2026 को आयोजित की जानी है। पंजीकरण प्रक्रिया 12 अप्रैल को शुरू हुई और 11 मई, 2025 को समाप्त की गई थी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए आगे लेख में जुडे रहें।
RRB ALP Admit Card 2026: हाइलाइट्स
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। इससे जुड़ा विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।
|
भर्ती संगठन का नाम |
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
|
परीक्षा का नाम |
लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) |
|
विज्ञापन संख्या |
(CEN No. 1/2025) |
|
परीक्षा तिथि |
13, 16, 17 और 18 फरवरी, 2026 |
|
एडमिट कार्ड तिथि |
जल्द |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
rrbcdg.gov.in |
RRB ALP Admit Card 2026: आवेदन लिंक
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक लोको पायलट के 9970 पदों को भरा जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अप्रैल को शुरू हुई और 11 मई, 2025 को समाप्त हुई। एडमिट कार्ड लिंक, डाउनलोड करने का तरीका और अन्य नवीनतम अपडेट के लिए ब्लॉग में देखें।
RRB ALP Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
आरआरबी एलपी भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, “CEN 1/2025 - Assistant Loco Pilot (ALP) Admit Card” लिंक पर जाएं।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें, एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर RRB ALP CBT 1 Admit Card 2026 में दी डिटेल्स देखें
-
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation