RSSB Vanpal Answer Key 2026 Objection Link: राजस्थान वनपाल परीक्षा उत्तर कुंजी पर आपत्ति 24 जुलाई से होगी दर्ज, ये रहा ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Jul 22, 2026, 12:00 IST

RSSB Vanpal Answer Key 2026 Objection Link: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 20 जुलाई 2026 को राजस्थान वनपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी की थी। अब आरएसएसबी ने उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑफिशिल नोटिस जारी किया है।  

RSSB Vanpal Answer Key 2026 Objection Link
RSSB Vanpal Answer Key 2026 Objection Link

RSSB Vanpal Answer Key 2026 Objection Link: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर दिनांक 20 जुलाई 2026 को राजस्थान वनपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी की थी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं की जा सकती। 

अब आरएसएसबी ने उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑफिशिल नोटिसी भी जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आपत्तियां दिनांक 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच दर्ज की जा सकती है। 

RSSB Vanpal Answer Key 2026 Objection Notice PDF Download Link 

आरएसएसबी वनपाल परीक्षा भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 259 रिक्त पदों को भरना चाहता है, जिसकी लिखित परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत सैलरी दी जाती है। राजस्थान वनपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।  आरएसएसबी उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरएसएसबी वनपाल परीक्षा भर्ती उत्तर कुंजी आपत्ति नोटिस डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Rajasthan Vanpal Answer Key 2026 Objection

राजस्थान वनपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी पर यदि किसी को आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दिनांक 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। इसके लिए 100 प्रति प्रश्न शुल्क भी देना होगा। उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी।   

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम 

राजस्थान वनपाल

रिक्त पदों की संख्या 

259

परीक्षा का नाम 

राजस्थान वनपाल परीक्षा

परीक्षा की तिथि 

28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित 

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 

20 जुलाई 2026 

आपत्ति दर्ज करने की तिथि 

24 जुलाई 2026 

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि

28 जुलाई 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in 

RSSB Vanpal Answer Key 2026 Objection कैसे दर्ज करें? 

राजस्थान वनपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • Username और Password दर्ज करें। 

  • शबोर्ड पर उपलब्ध Recruitment Portal ऐप पर क्लिक करें। 

  • Question Objectionको सलेक्ट करें। 

  • अपना परीक्षा रोल नंबर और प्रश्न पत्र सेट/बुक्लेट सीरीज चुनें। 

  • NCERT, RBSE या ऑफिशियल बुक का रेफरेंस/प्रमाण PDF फॉर्मेट में अपलोड करें। 

  • प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क का भुगतान करें। 

  • भविष्य के संदर्भ के लिए Objection Receipt का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रखें।  

ये भी पढ़ें: Union Bank Specialist Officer Vacancy 2026: यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती, 85,000+ तक मिलेगी सैलरी

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 22, 2026, 12:00 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News