RRB Group D PET Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड rrbapply.gov.in जारी, हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें

Last Updated: Jul 22, 2026, 13:14 IST

RRB Group D PET Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर या लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D PET Admit Card 2026
RRB Group D PET Admit Card 2026

RRB Group D PET Admit Card 2026: रेलवे ग्रुप डी पीईटी 2026 के एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किए जाने शुरू हो गए हैं, जिन्हें सीईएन संख्या 08/2024 के तहत आयोजित सीबीटी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रयागराज जोन के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड 18 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। इस जोन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 25 से 28 जुलाई 2026 तक निर्धारित केंद्र पर आयोजित की जाएगी।  उम्मीदवार आरआरसी वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉग इन करके अपना पीईटी कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Group D PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी 

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) प्रयागराज, अजमेर, पटना, हुबली (बेंगलुरु), रांची और भोपाल सहित विभिन्न आरआरसी जोन में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। पीईटी परीक्षा में सीबीटी में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार ही पीईटी में शामिल होने के योग्य हैं। फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट है। बिना हॉल टिकट के किसी भी कैंडिडेट्स को पीईटी परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। 

RRB Group D PET Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

आरआरबी पीईटी एडमिट कार्ड, रिक्तियों और चयनित उम्मीदवारों की संख्या सहित डिटेल नीचे दिए गए टेबल में देखें।

परीक्षा का नाम

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी 2026

भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी (स्तर 1) – सीईएन क्रमांक 08/2024

संचालन निकाय

रेलवे भर्ती बोर्ड  (RRB)

रिक्तियां

32,438

पीईटी के लिए चयनित उम्मीदवार

63,295

पीईटी एडमिट कार्ड की स्थिति

जोन-वाइज

पीईटी एडमिट कार्ड जारी

18 जुलाई 2026 से शुरू (प्रयागराज क्षेत्र)

पीईटी मोड

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

आधिकारिक वेबसाइट

rrbapply.gov.in

RRB Group D PET Admit Card 2026: जोन वाइज डाउनलोड लिंक

आरआरबी ग्रुप डी प्रयागराज 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और यूजर पासवर्ड (जन्म तिथि) का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। 

आरआरबी/आरआरसी जोन

पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

पीईटी परीक्षा तिथियां 2026

आरआरबी ग्रुप डी अजमेर

जल्द

29 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक

आरआरबी ग्रुप डी अहमदाबाद

जल्द

घोषित किए जाने हेतु

आरआरबी ग्रुप डी प्रयागराज

डाउनलोड लिंक 

25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक

आरआरबी ग्रुप डी बेंगलुरु

जल्द

30 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक

आरआरबी ग्रुप डी भोपाल

जल्द

31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक

RRB Group D PET Admit Card 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। 

स्टेप 4 कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें। 

स्टेप 5 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 22, 2026, 13:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News