Delhi Police Physical Admit Card 2026 OUT: दिल्ली पुलिस PET/PMT एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
Delhi Police Physical Admit Card 2026 OUT: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए फिजिकल (PET और PMT) 25 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए दिल्ली पुलिस विभाग द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक sscnr.nic.in पर जारी कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला, कांस्टेबल (ड्राइवर), हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) के 509 पदों को भरा जाएगा।
Delhi Police Constable Physical Admit Card 2026 OUT: दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के तहत शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PET और PMT) के लिए एडमिट कार्ड 21 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में पास और शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी अब दिल्ली पुलिस के आधिकारिक भर्ती पोर्टल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला, कांस्टेबल (ड्राइवर), हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) पदों के लिए PET और PMT का आयोजन 25 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 509 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
किन पदों के लिए जारी हुआ कांस्टेबल PET & PMT एडमिट कार्ड?
यह एडमिट कार्ड निम्न पदों के लिए आयोजित होने वाले PE&MT के लिए जारी किया गया है:
-
कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला
-
कांस्टेबल (ड्राइवर)
-
हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल)
-
हेड कांस्टेबल (AWO/TPO)
Delhi Police HCM Physical Test Admit Card 2026 Download Link
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) फिजिकल टेस्ट (PE&MT) का एडमिट कार्ड लिंक sscnr.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपनादिल्ली पुलिस HCM फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का आयोजन 25 जुलाई 2026 से शुरू होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आसानी के लिए हम इस लेख में हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी प्रदान कर दिया है।
| Delhi Police Constable Physical Test Admit Card 2026 Link |
दिल्ली पुलिस फिजिकल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट https://sscnr.nic.in/newlook/site/index.html पर जाएं।
-
होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब Download Admit Card पर क्लिक करें।
-
Delhi Police Head Constable (Ministerial) Exam-2025 (PE&MT/DV). [21 JULY 2026] पर क्लिक करें।
-
एक नया पेज खुलेगा। I Agree पर क्लिक कर सबमिट का बटन दबाएं।
-
नई विंडो में मांगे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-
SEARCH STATUS पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
PET और PMT कब से होंगे?
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के तहत कांस्टेबल (Executive), कांस्टेबल (Driver), हेड कांस्टेबल (Ministerial) और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) 25 जुलाई 2026 से शुरू किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?
PE और MT परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 10 नवीन रंगीन पासपोर्ट-साइज फोटो और जन्मतिथि अंकित वाला एक वैलिड फोटो पहचान पत्र लाना होगा। पहचान पत्रों में आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, सरकारी आईडी और शैक्षणिक संस्थान का आईडी कार्ड शामिल हैं।
सभी मूल दस्तावेज और सेल्फ अटेस्टेड कॉपी जरूरी
उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, EWS प्रमाण पत्र, NCC, RRU, ड्राइविंग लाइसेंस, स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं सत्यापित (Self-attested) फोटोकॉपी का एक सेट साथ लाना होगा। मूल दस्तावेज नहीं होने पर किसी भी प्रकार की छूट या लाभ नहीं मिलेगा।
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और कीमती सामान न लाएं
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या कोई भी कीमती सामान लेकर न आएं। किसी भी निजी सामान के नुकसान के लिए दिल्ली पुलिस जिम्मेदार नहीं होगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.