RSMSSB Jamadar Grade II Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) की ओर से जमादार ग्रेड 2 भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 72 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि यानी 15 नवंबर, 2025 तक आवेदन की प्रक्रिया rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं।
वहीं, भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर, 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं स्तर की सीईटी पास की है, वे आवेदन करने के योग्य हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह।
Jamadar Grade II Vacancy 2025: पीडीएफ लिंक
जमादार ग्रेड 2 भर्ती के लिए कुल 72 रिक्त पदों को भरा जाएगा (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 64 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 8 पद) शामिल हैं। समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी) 2024 पास किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:
जमादार ग्रेड 2 भर्ती 2025 |
Jamadar Grade II Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच कर अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
भर्ती प्राधिकरण का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) |
पद का नाम | जमादार ग्रेड 2 |
पदों की संख्या | 72 |
आवेदन करने की तिथि | 17 अक्टूबर, 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 नवंबर, 2025 |
परीक्षा तिथि | 27 दिसंबर, 2025 |
आयु सीमा | 21 से 40 साल (छूट) |
ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Jamadar Grade II Vacancy 2025: योग्यता
संबंधित भर्ती के लिए 12वीं पास, ओ लेवल कोर्स या NIELIT कंप्यूटर कॉन्सेप्ट सर्टिफिकेट कोर्स किया हो। भारत में मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
पॉलिटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट कोर्स इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी।
Jamadar Grade II Vacancy 2025: आयु सीमा में छूट
राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा सहित विभिन्न वर्गों को आयु सीमा में छूट दी गई है, जिसका विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:
विभिन्न वर्ग | आयु सीमा में छूट |
राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष | 5 साल की छूट |
राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं | 10 साल की छूट |
जनरल वर्ग की महिला | 5 साल की छूट |
Jamadar Grade II Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग निर्धारित किया गया है:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग | 600 रुपये |
नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, | 400 रुपये |
दिव्यांगजन | 400 रुपये |
Jamadar Grade II Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?
जमादार ग्रेड 2 भर्ती के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Jamadar Grade II भर्ती लिंक पर जाएं।
स्टेप 3 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 आवेदन पत्र को भरें।
स्टेप 5 मांगा गया विवरण सहित डिटेल भरें।
स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation