[OUT] RRB Section Controller Admit Card 2026: सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Oct 8, 2026, 19:58 IST

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Section Controller Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
RRB Section Controller Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) आज, 8 अक्टूबर 2026 को सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID) ले जाना अनिवार्य होगा।

Screenshot 2026-10-08 195007

RRB Section Controller Admit Card 2026 Link (Active)

RRB Section Controller Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए City Intimation Slip 2 अक्टूबर 2026 को जारी की जा चुकी है। अब उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल्स के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

RRB Section Controller Admit Card 2026 - हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

भर्ती बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)

परीक्षा का नाम

RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026

CEN

03/2026

एडमिट कार्ड तिथि

8 अक्टूबर 2026 (जारी)

सिटी स्लिप

2 अक्टूबर

परीक्षा तिथि

12 और 13 अक्टूबर 2026

आधिकारिक पोर्टल

rrb.indianrailways.gov.in

RRB Section Controller Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • CEN No. 03/2026 – Section Controller से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड या ई-कॉल लेटर डाउनलोड लिंक खोलें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड को चेक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र अपने साथ लेकर जाएं।

RRB Section Controller Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

RRB सेक्शन कंट्रोलर CBT में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अभ्यर्थी परीक्षा का विस्तृत पैटर्न नीचे दी तालिका में देखें।

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

Analytical & Mathematical Capability

60

60

Logical Capability

20

20

Mental Reasoning

20

20

कुल

100

100

परीक्षा केंद्र पर Aadhaar Biometric Authentication होगा

RRB के नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का Aadhaar-linked Biometric Authentication किया जाएगा। यह प्रक्रिया परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले पूरी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपना मूल Aadhaar Card या e-Aadhaar साथ लेकर जाना होगा। नोटिस में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपनी पहचान से संबंधित प्रक्रिया को पूरा रखने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

परीक्षा से पहले Aadhaar Unlock रखना जरूरी

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय अपना Aadhaar पहले ही सत्यापित कर लिया है, उन्हें भी परीक्षा केंद्र पर आने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका Aadhaar UIDAI सिस्टम में Unlocked हो। अगर Aadhaar लॉक है, तो परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के दौरान परेशानी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपने Aadhaar की स्थिति जांच लेने की सलाह दी गई है।

Aadhaar में सही नाम और जन्मतिथि होना जरूरी

RRB ने उम्मीदवारों को Aadhaar से संबंधित जानकारी को भी सही रखने की सलाह दी है। उम्मीदवार के Aadhaar में दर्ज नाम और जन्मतिथि सही होनी चाहिए और ये विवरण आवेदन के दौरान दिए गए विवरण से मेल खाने चाहिए। नोटिस में यह भी बताया गया है कि Aadhaar में नाम और जन्मतिथि से संबंधित जानकारी को अपडेट रखने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए। परीक्षा केंद्र पर पहचान सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है।

परीक्षा के दिन इन दस्तावेजों को साथ ले जाएं

परीक्षा केंद्र पर जाने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा। सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में एडमिट कार्ड/ई-कॉल लेटर और मूल Aadhaar Card या e-Aadhaar शामिल हैं। उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पहचान दस्तावेज में दर्ज जानकारी स्पष्ट और सही हो। परीक्षा केंद्र पर पहचान सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के कारण दस्तावेजों की उपलब्धता बेहद जरूरी है।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले Aadhaar आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और पहचान सत्यापन किया जाएगा, इसलिए आखिरी समय में पहुंचने पर अनावश्यक परेशानी हो सकती है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का रास्ता पहले से देख लेना चाहिए और यदि परीक्षा दूसरे शहर में है तो यात्रा की योजना भी पहले बना लेनी चाहिए।

RRB Section Controller Helpline Number

परीक्षा से संबंधित किसी तरह की समस्या या स्पष्टीकरण की आवश्यकता होने पर उम्मीदवार RRB द्वारा दिए गए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार, Helpline Contact No. 9513166731 उपलब्ध कराया गया है। हेल्पडेस्क का समय Monday to Saturday, सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक बताया गया है। उम्मीदवार किसी जरूरी समस्या की स्थिति में निर्धारित समय के भीतर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 8, 2026, 19:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News