RRB NTPC Graduate Answer Key 2026 Link: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल उत्तर कुंजी कब आएगी?, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Apr 3, 2026, 11:44 IST

RRB NTPC Graduate Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RRB NTPC उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपनी आंसर की के साथ रिपॉन्स शीट पीडीएफ rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। 

RRB NTPC Graduate Answer Key 2026
RRB NTPC Graduate Answer Key 2026

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल 2026 की उत्तर कुंजी rrbcdg.gov.in पर और अपने क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी करेगा। CBT 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च 2026 के बीच देश भर में निर्धारित किए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवर अब उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं। RRB उत्तर कुंजी के साथ ही रिस्पांस शीट और प्रश्नपत्र जारी करेगा, एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार डाउनलोड करने के बाद, अपने उत्तरों चेक कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 

अगर किसी भी उम्मीदवार को RRB NTPC Answer Key 2026 में दिए गए उत्तर या प्रश्न गलत है तो निर्धारित समय समय के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, RRB अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उत्तर कुंजी ऑनलाइन उपलब्ध होगी और उम्मीदवार इसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड से लॉगिन करके पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

रेलवे भर्ती बोर्ड कुल 5,810 ग्रेजुएट-लेवल रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इस भर्ती अभियान में विभिन्न रेलवे ज़ोन में कई पद शामिल हैं, जैसे स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, ट्रैफिक असिस्टेंट, चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइज़र, सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल आंसर की 2026 के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

भर्ती बोर्ड का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

परीक्षा का नाम

RRB NTPC 2026

पद का नाम

ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025)

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)

परीक्षा तिथि

16 से 27 मार्च 2026

लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि

आधिकारिक वेबसाइट

क्षेत्रीय RRB पोर्टल

RRB NTPC Answer Key 2026: कब आएगी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की उत्तर कुंजी?

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल (CEN 06/2025) परीक्षा 16 से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। आमतौर पर रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के 2 या 3 सप्ताह के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी करता है, इसलिए उम्मीद है कि RRB NTPC Answer Key 2026 अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह जारी हो सकती है। उत्तर कुंजी के साथ बोर्ड उम्मीदवारों के लिए रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध जारी करेगा, साथ ही उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए एक ऑब्जेक्शन विंडो भी खोलेगा। 

RRB NTPC Answer Key 2026 Graduate Level कैसे डाउनलोड करें?

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आप RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर “RRB NTPC Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  • इसके बाद “Login” या “Submit” बटन पर क्लिक करें।

  • आपकी आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट के साथ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • इसे PDF के रूप में डाउनलोड करें और प्रश्नों के उत्तर देखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Apr 3, 2026, 11:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News