RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर संशाधित परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Oct 28, 2026, 18:36 IST

RRB JE Exam Date 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को जूनियर इंजीनियर परीक्षा की संशोधित तिथि का ऑफिशियल नोटिस 2026 जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एग्जाम 02 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। 

RRB JE Exam Date 2026
RRB JE Exam Date 2026

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर आरआरबी जूनियर इंजीनियर (JE) की विज्ञापन संख्या सीईएन 03/2026 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की संशोधित तिथि 2026 जारी कर दी है। पहले परीक्षा 27 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी थी। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, अब एग्जाम 02 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। आरआरबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 4029 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। 

RRB JE Exam Date 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर संशाधित परीक्षा की तिथि का नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिस की PDF में सिटी इंटीमेंशन स्लिप/ई-कॉल लेटर जारी होन की डेट बताई गई है, जिसकी जानकारी उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड फोन नंबर और ईमेल आईडी के जरिए भी भेज दी जाएगी। 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर संशाधित परीक्षा तिथि नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक

क्लिक करें 

RRB JE Exam Date 2026 CBT 1 - हाइलाइट्स 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा की सिटी इंटीमेंशन स्लिप 30 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी, जिसे कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से चेक कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

पद का नाम 

जूनियर इंजीनियर (JE) 

रिक्त पद 

4029 

परीक्षा का नाम 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) 

परीक्षा की तिथि 

02 नवंबर 2026

सिटी इंटीमेंशन स्लिप/ई-कॉल लेटर जारी होन की डेट 

30 नवंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rrb.indianrailways.gov.in

RRB JE Exam Date 2026 Admit Card Download कैसे करें? 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 या 5 दिन पहले जारी होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New सेक्शन देखें। 

  • अब RRB JE Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  •  एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 28, 2026, 18:36 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News