NTA UGC NET 2026 Latest Update: यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई
UGC NET December 2026 Deadline Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे) कर दी है। जो छात्र अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर बिना किसी लेट फीस के अपना फॉर्म भर सकते हैं।
UGC NET December 2026 Registration Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) और पीएचडी (Ph.D.) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले UGC NET December 2026 एग्जाम को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
एनटीए ने उन तमाम छात्रों के हित में, जो अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा नहीं कर सके थे, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की फाइनल डेट को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब योग्य और इच्छुक छात्र बिना किसी लेट फीस के 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सफलता पूर्वक जमा कर सकते हैं।
UGC NET December 2026: रिवाइज्ड शेड्यूल
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए एनटीए द्वारा जारी रिवाइज्ड डेट्स की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | रिवाइज्ड डेट्स और टाइम |
| आयोजक संस्था | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) |
| एग्जाम का नाम | UGC-NET December 2026 |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की फाइनल डेट | 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| एग्जाम फीस भुगतान की फाइनल डेट | 31 अक्टूबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| ऑफिशियल वेबसाइट्स | ugcnet.nta.nic.in , nta.ac.in |
UGC NET December 2026 Application Form Deadline Extended: यहां से पढ़े
NTA का बड़ा फैसला: छात्रों को मिली राहत
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी ऑफिशियल पब्लिक नोटिस के अनुसार, कई छात्र तकनीकी कारणों या अन्य व्यस्तताओं के चलते निर्धारित टाइम के अंदर तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे। ऐसे सभी छात्रों के भविष्य और हितों को ध्यान में रखते हुए, एनटीए ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को डिटेल्स करने का निर्णय लिया है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने और एग्जाम फीस का सफल लेन-देन दोनों ही कार्य 31 अक्टूबर 2026 को रात 11:50 बजे तक किए जा सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल टाइम में आने वाले सर्वर की समस्याओं और तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म को पूरा कर लें।
UGC NET December 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यदि आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए UGC-NET December 2026 Registration पर लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपनी बेसिक डिटेल्स को फिल करके नया अकाउंट बनाएं।
- प्राप्त क्रेडेंशियल्स (Application Number & Password) से लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और एग्जाम शहर की प्राथमिकताएं भरें।
- निर्धारित प्रारूप और साइज में अपनी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) अपलोड करें।
- क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से निर्धारित एग्जाम फीस को ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सफलताપૂર્વक सबमिट होने के बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
यहां भी पढ़े: NVS Class 6 Admission 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.