RRB JE Exam Date 2025-26: फरवरी और मार्च में सीबीटी 1 परीक्षा, एग्जाम शेड्यूल PDF देखें

Jan 8, 2026, 11:54 IST

RRB JE Exam Date 2026 OUT: आरआरबी की ओर से जेई एग्जाम डेट 2025 जारी कर दी गई है। सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 19, 20 फरवरी और 3 मार्च 2026 तक किया जाएगा। एग्जाम शेड्यूल का ऑफिशियल पीडीएफ आगे लेख में देखें।

RRB JE Exam Date 2025-26
RRB JE Exam Date 2025-26

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर पदों की भर्ती के लिए लेटेस्ट  अधिसूचना जारी की है। आरआरबी जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 2569 है। संबंधित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 फरवरी और 3 मार्च 2026 तक किया जाना है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2569 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

RRB JE Exam Date 2026: महत्वपूर्ण विवरण

 रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के कुल 2569 रिक्त पदों के लिए इस परीक्षा का आयोजन 19, 20 फरवरी और 3 मार्च 2026 तक किया जाना है। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:

भर्ती संगठन

रेलवे भर्ती बोर्ड

पोस्ट नाम

JE,DMS,CMA

विज्ञापन संख्या

05/2025

परीक्षा का नाम 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती परीक्षा 2025

पदों की संख्या 

2569

ऑफिशियल वेबसाइट

rrbapply.gov.in

RRB JE Exam Date 2026: परीक्षा तिथि 

जारी नोटिस के अनुसार, आरआरबी जेई परीक्षा जूनियर इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर (सूचना प्रौद्योगिकी), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा शेड्यूल निम्नलिखित है:

विज्ञापन संख्या 

पद का नाम 

परीक्षा तिथि

05/2025

JE,DMS,CMA

19 - 20 फरवरी और 3 मार्च  2026 

RRB JE एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें

उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा तिथि से ठीक चार दिन पहले RRB JE एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर "CEN 05/2025 CBT-1 के लिए ई-कॉल लेटर" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. विवरण जमा करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।

  5. एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और आधार से जुड़े बायोमेट्रिक निर्देशों की जांच करें।

RRB JE सीबीटी 1 परीक्षा पैटर्न 2026

आरआरबी जेई परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में आरआरबी जेई परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं:

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अंक 

अंकशास्त्र 

30 

30 

सामान्य जागरूकता 

15

15

तर्कशक्ति और सामान्य बुद्धिमता 

25

25

सामान्य विज्ञान 

30

30

कुल 

100

100

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News