Punjab Court Clerk Recruitment 2026: पंजाब कोर्ट क्लर्क के 1270 पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, यहां से करें फटाफट Apply

Last Updated: Nov 4, 2026, 12:47 IST

Punjab Court Clerk Recruitment 2026: एसएसएससी ने 03 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजाब कोर्ट क्लर्क के 1270 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। आज इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

Punjab Court Clerk Recruitment 2026
Punjab Court Clerk Recruitment 2026

Punjab Court Clerk Recruitment 2026: अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी (SSSC) ने दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssc.gov.in पर पंजाब और हाई कोर्ट के तहत पंजाब क्लर्क के  1270 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 अक्टूबर 2026 को शाम 4.00 बजे से शुरू हो चुके हैं, जिसकी आज अंतिम तिथि है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

इन पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में जमा किए आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं।  

Punjab Court Clerk Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक

पंजाब कोर्ट क्लर्क पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। नोटिफिकेशन की PDF में पद का नाम, रिक्त पद, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। 

पंजाब कोर्ट क्लर्क पद 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

क्लिक करें 

Punjab Court Clerk Recruitment 2026 Last Date - हाइलाइट्स

पंजाब कोर्ट क्लर्क पदों पर सलेक्टिड कैंडिडेट्स को रोजगार नोटिस संख्या 37C/SSSC/PB/202के तहत अनुमानित वेतन प्रति माह (लेवल-5) 29,200 रुपये दिए जाते हैं। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम  अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसायटी (SSSC)
कोर्ट का नाम  पंजाब और हाई कोर्ट
पद का नाम  क्लर्क 
रिक्त पद  1,270
विज्ञापन संख्या  37C/SSSC/PB/2026
नोटिफिकेशन  जारी 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि  07 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2026
आवेदन मोड  ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट  sssc.gov.in

Punjab Court Clerk Recruitment 2026 in Hindi Eligibility Criteria

पंजाब कोर्ट क्लर्क पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पंजाबी से 10वीं और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए। आयु सीमा 18 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 160 रुपये से 1200 रुपये के बीच है।   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 4, 2026, 11:56 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News