Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड जारी, ये रहे डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

Last Updated: May 2, 2026, 12:14 IST

Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026: पंजाब और सिंध बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एलबीओ के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026
Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026

Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026: पंजाब और सिंध बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट punjabsindhbank.co.in पर 1000 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर भर्ती की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

पंजाब और सिंध बैंक ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट punjabsindhbank.co.in पर एलबीओ की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। उ्म्मीदवारों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

पंजाब और सिंध बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026 -  हाइलाइट्स 

पंजाब और सिंध बैंक एलबीओ की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम

पंजाब और सिंध बैंक

पद का नाम 

लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)

रिक्त पदों की संख्या 

1000

परीक्षा का नाम 

पंजाब और सिंध बैंक एलबीओ लिखित परीक्षा 

परीक्षा की तिथि 

10 मई 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

जारी 

परीक्षा का मोड 

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट 

punjabsindhbank.co.in

Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें!

पंजाब और सिंध बैंक एलबीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पंजाब और सिंध बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट  punjabsindhbank.co.in पर जाएं।

  • Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 2, 2026, 11:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News