MPESB PAT Admit Card 2026: एमपीईएसबी पीएटी एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: May 2, 2026, 12:28 IST

MPESB PAT Admit Card 2026: एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीएटी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MPESB PAT Admit Card 2026
MPESB PAT Admit Card 2026

MPESB PAT Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 08 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी लाना अनिवार्य है, इसके बिना प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

MPESB PAT Admit Card 2026 डाउनलोड करने का लिंक 

एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीएटी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

एमपीईएसबी पीएटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

MPESB PAT Admit Card 2026 -  हाइलाइट्स 

एमपीईएसबी पीएटी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी है कि उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

परीक्षा का नाम 

प्री एग्रीकल्चर टेस्ट  

परीक्षा की तिथि 

08 मई 2026 

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

02 मई 2026 

परीक्षा का मोड 

ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट 

esb.mp.gov.in

MPESB PAT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

एमपीईएसबी पीएटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  • MPESB PAT Admit Card 2026 पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इसकी एक कॉपी परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं।

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 2, 2026, 12:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News