PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: पीएसपीसीएल 3000 असिस्टेंट लाइनमैन पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Jun 10, 2026, 11:25 IST

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: पीएसपीसीएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 3000 असिस्टेंट लाइनमैन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन 19 जून 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026 है।

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026
PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पेरेशन (PSPCL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर विज्ञापन संख्या सीआरए 318/26 के तहत 3000 असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जून 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं आप फीस दिनांक 19 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं। पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदावरों को सलाह दी जाती है कि पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। 

PSPCL Assistant LinemanNotification 2026 की PDF डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

पीएसपीसीएल में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। इसमें पंजाबी भाषा, जनरल नॉलेज, रीजनिंग और अर्थमैटिक्स से जुड़े विषय शामिल होंगे। दूसरे चरण में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। तीसरे व अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सलेक्शन तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।  

पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

PSPCL Assistant LinemanRecruitment 2026 - हाइलाइट्स 

पीएसपीसीएल में 3000 असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) / पे मैट्रिक्स और इन-हाउस कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार मूल वेतन (Basic Pay) ₹19,900/- प्रति माह होगा। इन पदों की अवधि (प्रोबेशन पीरियड) 3 वर्ष या पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार होगी। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पेरेशन (PSPCL)

पद का नाम 

असिस्टेंट लाइनमैन 

रिक्त पदों की संख्या 

3000 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

19 जून 2026  

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

09 जुलाई 2026

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और दस्तावेजों का सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.pspcl.in

PSPCL Assistant LinemanRecruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। उम्मीदवार के पास दसवीं पास की मार्कशीट के अलावा राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT) द्वारा प्रमाणित आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस 750 से 1200 रुपये के बीच है।  

नोट - वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित पीएसपीसीएल असिस्टेंट लाइनमैन नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।  

PSPCL Assistant LinemanRecruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पेरेशन में असिस्टेंट लाइनमैन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले से ही अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स तैयार रखें, ताकि किसी भी तरह की तकनीकी ग्लिच का सामना न करना पड़ें। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले पीएसपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं। 

  • PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 10, 2026, 11:25 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News