CBSE 10th Second Board Exam Result: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jun 9, 2026, 18:02 IST

CBSE द्वारा 2nd Board Exam का रिजल्ट कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है। छात्र रिजल्ट से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां देखें। साथ ही, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी-अपनी मार्कशीट को ऑफिशियल वेबसाइट और डिजीलॉकर ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th Second Board Exam Result: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट
CBSE 10th Second Board Exam Result: सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट

CBSE 10th Second Board Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं के उन लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, जिन्होंने अपने स्कोर को बेहतर करने या किसी सब्जेक्ट में पास होने के लिए सेकेण्ड बोर्ड एग्जाम यानी सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट एग्जाम दिए थे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, CBSE जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं के सेकेण्ड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित करने वाला है। 

इस एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र बोर्ड के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और स्कूल नंबर की मदद से अपनी नई मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें, मार्किंग का नया नियम और डाउनलोड करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 की पूरी जानकारी

छात्र अपने एग्जाम और रिजल्ट से जुड़े शेड्यूल को नीचे दी गई टेबल से जान सकते हैं। यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स / एक्सपेक्टेड डेट्स 

बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

एग्जाम का नाम

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड (सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट) एग्जाम 

एग्जाम का आयोजन

मई-जून 2026

रिजल्ट जारी होने की डेट

जून 2026 के तीसरे या चौथे सप्ताह में (एक्सपेक्टेड)

रिजल्ट चेक करने के मोड

वेबसाइट, डिजीलॉकर (DigiLocker) और SMS

ऑफिशियल वेबसाइट्स

cbse.gov.in और cbseresults.nic.in

इस बार 'बेस्ट ऑफ टू' नियम से चमकेगी छात्रों की मार्कशीट

इस साल CBSEके सेकेण्ड बोर्ड एग्जाम को लेकर छात्रों के बीच एक नया नियम काफी ट्रेंड में है, जो उनके भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद है:

'बेस्ट ऑफ टू' का नियम:

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत CBSE छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए यह विशेष अवसर दे रहा है। यदि किसी छात्र ने अपने नंबर बढ़ाने के लिए इस एग्जाम को दिया था, तो मुख्य एग्जाम और इस सेकेण्ड एग्जाम में से जिस भी एग्जाम में आपके ज्यादा नंबर होंगे, वही आपकी फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाएंगे। यानी अगर इस एग्जाम में नंबर कम भी हो जाते हैं, तो आपके पुराने मुख्य एग्जाम के नंबर सुरक्षित रहेंगे।

इसके अलावा, इस बार CBSE 11वीं में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए रिजल्ट के तुरंत बाद 'सिंगल विंडो' वेरिफिकेशन प्रक्रिया भी शुरू करेगा, ताकि किसी भी छात्र का नया एकेडमिक सेशन लेट न हो।

CBSE 10th Second Board Exam की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

जैसे ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा, छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:

तरीका 1: ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए

स्टेप 1: CBSE के मुख्य रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "Secondary School Examination (Class X) - 2nd Board/Supplementary Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी को फिल करें।

स्टेप 4: सभी जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। 

स्टेप 6: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें।

तरीका 2: डिजीलॉकर ऐप से भी करें डाउनलोड 

आजकल छात्र वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में डिजीलॉकर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • अपने स्मार्टफोन में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से साइन-इन करें।
  • 'Education' कैटेगरी में जाकर 'CBSE' को चुनें और "Class X Marksheet" पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) फिल करें।
  • आपकी ओरिजिनल डिजिटल मार्कशीट आपके ऐप में सेव हो जाएगी, जो हर जगह पूरी तरह मान्य है।

10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दिए गए नाम, माता-पिता का नाम और स्पेलिंग को अच्छे तरीके से जांचे। यदि कोई गड़बड़ी मिलती है, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें। साथ ही, छात्रों को फिजिकल मार्कशीट आपको स्कूल के द्वारा हासिल होगी। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 9, 2026, 18:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News