NABARD Grade B Recruitment 2026: राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की ओर से विकास सहायक के पदों पर भर्ती निकाली गई है। नाबार्ड भारत सरकार के स्वामित्व वाला एक प्रमुख अखिल भारतीय शीर्ष वित्तीय संस्थान है, जो कृषि एवं ग्रामीण विकास की दिशा में सालों से काम कर रहा है। जिसके तहत कुल 162 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू/कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का आवेदन निर्धारित तिथियों के बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अन्य विवरणों के लिए बैंक की ओर से डिटेल नोटिफिकेशन 17 जनवरी को ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जारी किया जाएगा।
NABARD Development Assistant Recruitment 2026: शॉर्ट नोटिस
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की ओर से शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 162 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन माध्यम से ही संबंधित भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किया जाएगा। नाबार्ड की ओर से डिटेल नोटिफिकेशन 17 जनवरी, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभी जारी किए गए शॉर्ट नोटिस को आपकी सुविधा के लिए नीचे दिया गया है।
NABARD Development Assistant 2026: महत्वपूर्ण विवरण
नाबार्ड विकास अधिकारी भर्ती 2026 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) |
| पद का नाम | विकास अधिकारी (ग्रुप बी) |
| पदों की संख्या | 162 |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 17 जनवरी से 3 फरवरी, 2026 |
| नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.nabard.org |
NABARD Development Assistant 2026: पात्रता मानदंड
नाबार्ड की ओर से निकाली गई विकास अधिकारी भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:
शैक्षणिक योग्यता - संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। इसी के साथ विकास अधिकारी हिंदी के लिए अंग्रेजी विषय और हिंदी माध्यम के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है।
आयु सीमा - 21 से 35 वर्ष
Comments
All Comments (0)
Join the conversation