Rajasthan Conductor Result 2025: राजस्थान परिचालक का रिजल्ट कब आएगा? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Jan 8, 2026, 11:41 IST

Rajasthan Conductor Result 2025: राजस्थान बस परिचालक के 500 पदों के परिणाम का इंतजार जल्द होगा समाप्त। आरएसएसबी ने 6 नवंबर, 2025 को परीक्षा का आयोजन किया था। आरएसएसबी अध्यक्ष ने किया लेटेस्ट ट्वीट, लेख में जाने कब आएगा परिणाम।

Rajasthan Conductor Result 2025
Rajasthan Conductor Result 2025

Rajasthan Conductor Result 2025: राजस्थान परिचालक भर्ती परीक्षा 2025 में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए बड़ी खबर, दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष की ओर से राजस्थान परिचालक भर्ती रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है। जल्द ही परिणाम ऑफिशिल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan Bus Conductor Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

राजस्थान परिचालक रिजल्ट 2026 कब आएगा, रिजल्ट को लेकर सभी अपडेट, और परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षा का नाम 

राजस्थान परिचालक भर्ती परीक्षा 2025

पदों की संख्या 

500

परीक्षा कब हुई थी?

6 नवंबर, 2025

परीक्षा का तरीका 

ऑफलाइन 

परिणाम कब होगा जारी ?

13/15 संभावित

नौकरी का स्थान

राजस्थान

ऑफिशियल वेबसाइट 

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Bus Conductor Result 2026: राजस्थान परिचालक का परिणाम कब आएगा?

आरएसएसबी की ओर से राजस्थान कंडक्टर भर्ती परीक्षा 2025 लिखित परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया गया था। जिसमें हजारों उम्मीदवार शामिल हुए थे। कंडक्टर भर्ती की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 12 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 18 से 20 नवंबर 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है।

RSSB Conductor Result 2026

 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज जी ने ट्वीट करके बताया की “राजस्थान कंडक्टर भर्ती का रिजल्ट 13/ 15 जनवरी 2026 तक जारी कर दिया जाएगा।” रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया और लिंक नीचे दिया गया है।

राजस्थान परिचालक परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से परिचालक परिणाम का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा और जिसके बाद यहां डायरेक्ट डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें:

  1. RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज दिए गए सर्च बार में “Conductor Result” टाइप करें।

  3. यह “आपको RSMSSB Rajasthan Conductor Result 2025” के सामने लिंक पर क्लिक करें।

  4. अब आपके सामने कंडक्टर रिजल्ट का पीडीएफ ओपन हो जाएगा।

  5. अब अपना रोल नंबर सहित डिटेल दर्ज करें।

  6. अब रोल नंबर की जांच करें ।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News