[Official] JTET Answer Key 2026: झारखंड टीईटी आंसर की jac.jharkhand.gov.in पर जल्द, ऐसे कैलकुलेट करें मार्क्स

Last Updated: Nov 2, 2026, 20:05 IST

JTET Answer Key 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी जारी करेगी। अभ्यर्थी झारखंड टीईटी आंसर की 2026 के माध्यम से संभावित अंकों की गणना कर सकेंगे।

JTET Answer Key 2026: झारखंड TET आंसर की PDF डाउनलोड करें।
JTET Answer Key 2026: झारखंड TET आंसर की PDF डाउनलोड करें।

JTET Answer Key 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अब आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार है। आंसर की अपलोड होने के बाद, उम्मीदवार अपनी लॉगिन जानकारी का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल jac.jharkhand.gov.in से अपनी रिस्पॉन्स शीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। झारखंड टीईटी ऑफिशियल आंसर की 2026 के माध्यम से परीक्षार्थी अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। इस लेख में JTET पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) की आंसर की PDF डाउनलोड करने के स्टेप्स, मार्किंग स्कीम और संभावित अंक कैलकुलेट करने का फॉर्मूला दिया है।

JTET Answer Key 2026 - हाइलाइट्स

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 का आयोजन 1 नवंबर 2026 को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक तथा पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संपन्न हुई थी। परीक्षा से संबधित महत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JTET) 2026

एकेडमिक काउंसिल का नाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

परीक्षा तिथि

1 नवंबर 2026

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

कुल प्रश्न

प्रत्येक पेपर में 150

कुल अंक

प्रत्येक पेपर में 150

आधिकारिक वेबसाइट

jac.jharkhand.gov.in

Paper 1, 2 Jharkhand TET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी आंसर की देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "JAC Portal" वाले सेक्शन में जाएं।

  3. इसके बाद "JTET Answer Key 2026 (Paper 1 & Paper 2)" के लिंक पर क्लिक करें।

  4. अब अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

  5. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी।

  6. उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

JTET Answer Key 2026: स्कोर कैलकुलेट कैसे करें?

इस परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है। यानी गलत उत्तर देने पर या किसी प्रश्न का उत्तर न देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा तय किए गए मार्किंग स्कीम यहां देखें।

  • कुल प्रश्न/अंक: 150 प्रश्न (150 अंक)

  • मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक

  • नेगेटिव मार्किंग:नहीं 

फॉर्मूला:

संभावित स्कोर = सही उत्तरों की संख्या × 1 (उदाहरण: यदि आपके 112 प्रश्न सही हैं, तो आपका संभावित स्कोर 112 अंक होगा।)

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 2, 2026, 10:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News