Agniveer Admit Card 2025: भारतीय सेना अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 आज यानी 16 जून को जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो उम्मीदवार 30 जून, 2025 से आायोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एमडिट कार्ड जल्द डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता पड़ेगी।
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Link
हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ट्रेड्समैन के लिए एडमिट कार्ड 18 जून, अग्निवीर टेक 19 जून, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं के लिए 23 जून, वहीं अग्निवीर जीडी महिला मिलिट्री पुलिस के लिए 23 जून को ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।
Agniveer Admit Card 2025: डाउनलोड लिंक
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 30 जून से किया जाना है। भारतीय सेना अग्निवीर जीडी के लिए एडमिट कार्ड आज ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं। इसके बिना किसी भी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक आज भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक्टिव करा दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे इसे डाउनलोड कर सकते हैं:
अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 : डायरेक्ट लिंक
Agniveer Admit Card 2025: हाइलाइट्स
अग्निवीर भर्ती अभियान 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल के माध्यम से भी महत्वूर्ण तिथियां भी देख सकते हैं:
संगठन | भारतीय सेना |
पदों के नाम | अग्निवीर जीडी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन, जेसीओ / ओआर |
परीक्षा का नाम | कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2025 |
भारतीय सेना अग्निवीर एडमिट कार्ड 2025 तिथि | जल्द |
भारतीय सेना अग्निवीर एग्जाम डेट 2025 | 30 जून से 10 जुलाई |
ऑफिशियल वेबसाइट | joinindianarmy.nic.in |
Agniveer Admit Card 2025: अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
भारतीय सेना अग्निवीर 2025 परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। वह एडमिट कार्ड 2025 जारी होते ही नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 उम्मीदवार अपने जरूरी विवरणों को दर्ज कर आगे बढ़ें।
स्टेप 4 एक नई विंडो में एडमिट कार्ड दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 5 भविष्य के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Agniveer Admit Card 2025: एमडिट कार्ड में दर्ज विवरण
उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में नीचे दिए गए विवरणों की भी जांच अवश्य करनी चाहिए:
- नाम और फोटो
- परीक्षा तिथि ( 30 जून – 10 जुलाई, 2025 )
- टाइम स्लॉट
- परीक्षा केंद्र का पता
- आवश्यक निर्देश एवं पहचान-पत्र आवश्यकताएं