Haryana DElEd Admit Card 2025: हरियाणा DElEd एडमिट कार्ड आज होगा जारी, यहां bseh.org.in से कर सकेंगे चेक

Sep 16, 2025, 17:03 IST

Haryana DElEd Admit Card 2025: हरियाणा डीएलएड एडमिट कार्ड आज जारी किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार 25 सितंबर से आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड लिंक नीचे टेबल में दिया गया है। 

Haryana DElEd Admit Card 2025
Haryana DElEd Admit Card 2025

Haryana DElEd Admit Card 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से 10वीं, 12वीं और डीएलएड सितंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जल्द ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर से 21 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। जो कि एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कंपार्टमेंट, रि-एग्जाम, अन्य विषय मर्सी चांस और अंकों में सुधार करने के लिए शामिल हो सकते हैं। इनमें डी.एल.एड. (प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा) के पहले और सेकिंड ईयर के रेगुलर, ओपन और मर्सी चांस वाले छात्र भी शामिल हैं।

राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होने वाला है। जिसमें लगभग 44,575 छात्र शामिल होने वाले हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे लेख देखें। 

Haryana DElEd Admit Card 2025: डायरेक्ट लिंक 

इस परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर से 21 अक्टूबर के बीच होने वाला है। सेकिंडरी और सीनियर सेकेंड्री छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना पिछला रोल नंबर, नाम, पिता या माता का नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठने वाले हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड लिंक नीचे दिए गए टेबल में एक्टिव होने के बाद उपलब्ध करा दिया जाएगा:

हरियाणा DElEd एडमिट कार्ड 2025

डायरेक्ट लिंक 

Haryana DElEd Admit Card 2025: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

नीचे दिए गए स्टेप के जरिए उम्मीदवार हरियाणा DElEd एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, HBSE Admit Card 2025 for September Exams पर जाएं।

स्टेप 3 अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें। 

स्टेप 4 अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 5 उसे एग्जाम के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट लेना ना भूलें। 

एचबीएसई परीक्षा तिथियां और समय

हरियाणा बोर्ड ने सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। नीचे दी गई टेबल भी देखें:

परीक्षा का नाम

परीक्षा तिथियां

छात्रों की संख्या

पुरुष छात्र

महिला छात्र

माध्यमिक (नियमित)

25 सितंबर – 18 अक्टूबर, 2025

5,542

-

-

वरिष्ठ माध्यमिक (नियमित)

25 सितंबर – 18 अक्टूबर, 2025

4,338

-

-

माध्यमिक (मुक्त विद्यालय)

25 सितंबर – 18 अक्टूबर, 2025

14,954

-

-

वरिष्ठ माध्यमिक (मुक्त विद्यालय)

25 सितंबर – 18 अक्टूबर, 2025

19,741

-

-

डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष

25 सितंबर – 21 अक्टूबर, 2025

23,569

8,089

15,480

also read: 

CG Vyapam Staff Nurse Exam Pattern 2025: सीजी व्यापम स्टाफ नर्स एग्जाम पैटर्न देखें


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News