EMRS Answer Key 2025 TGT PDF Download: राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) की ओर से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। यह भर्ती प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास वार्डन, लेखाकार, क्लर्क, प्रयोगशाला परिचारक और अन्य सहायक कर्मचारियों जैसी कई श्रेणियों में अवसर प्रदान करता है। इस परीक्षा का आयोजन 13, 14 और 21 दिसंबर, 2025 को किया गया था। उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को परिणाम जारी होने से पहले अपने अनुमानित अंकों की गणना करने में मदद करती है। उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आगे लेख में दिया गया विवरण देखें।
EMRS Official Answer Key 2025: महत्वपूर्ण विवरण
ईएमआरएस उत्तर कुंजी 2025 आज यानि 5 जनवरी, 2026 को जारी की गई है। एनईएसटीएस ने शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों पदों के लिए उत्तर कुंजी लिंक एक्टिव कर दिया है। अधिक विवरण के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| परीक्षा का नाम | ईएमआरएस कर्मचारी चयन परीक्षा (EMRS) 2025 |
| आयोजक संस्था | जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा समिति (NESTS) |
| कुल पदों का विवरण | 7,267 |
| परीक्षा तिथियां | 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 5 जनवरी, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nests.tribal.gov.in |
EMRS Official Answer Key 2025: डायरेक्ट लिंक
ईएमआरएस उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल ईएमआरएस उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करें।
| EMRS Answer Key 2025 |
EMRS Official Answer Key 2025: उत्तर कुंजी डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर भर्ती टैब पर जाएं।
स्टेप 3 OMR उत्तर पुस्तिका और उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 ओएमआर शीट और अनंतिम उत्तर कुंजी की पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।
EMRS Answer Key TGT: ऑनलाइन ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?
उम्मीदवार नीचे दी गए सिंपल स्टेप के जरिए अपनी उत्तर कुंजी में पाई गई किसी भी विसंगति के लिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:
स्टेप 1 आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर भर्ती टैब पर क्लिक करें
स्टेप 3 अब "ESSE 2025 के लिए OMR उत्तर पुस्तिका और उत्तर कुंजी की स्कैन की गई छवि का प्रदर्शन" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब "चैलेंज आंसर की" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 आप जिस प्रश्न का विरोध करना चाहते हैं, उसे ड्रॉपडाउन मेनू से चुनें।
स्टेप 6 सही उत्तर के प्रमाण के रूप में किसी विश्वसनीय स्रोत (मानक पाठ्यपुस्तकें या आधिकारिक सरकारी डेटा) की स्कैन की हुई पीडीएफ फाइल अपलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation