DHE Haryana UG Admission 2026: हरियाणा यूजी कॉलेज प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जल्द, Direct Link से ऐसे करें PDF डाउनलोड
Haryana College Admission 2026: डीएचई हरियाणा यूजी एडमिशन 2026 के लिए आज 21 जुलाई 2026, फाइनल मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा। छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के साथ-साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
DHE Haryana Merit List 2026: हरियाणा के सरकारी, एडेड और प्राइवेट कॉलेजों में स्नातक (UG Courses - BA, BSc, BCom, BCA, BBA) में एडमिशन लेने वाले लाखों के लिए उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा (DHE Haryana) द्वारा आज, 21 जुलाई 2026 को 1st Provisional Merit List जारी की जा सकती है।
रजिस्टर्ड छात्र ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। DHE Haryana Merit List 2026 को डाउनलोड करने के बाद सीधे लिस्ट में अपना नाम और अलॉटेड कॉलेज को चेक कर सकते हैं। इसी के साथ छात्रों को बता दें यह मेरिट लिस्ट फाइनल होगी और Final Phase 1 की मेरिट लिस्ट भी कल, 22 जुलाई 2026 को जारी कर दी जाएगी।
DHE Haryana Admission 2026: काउंसलिंग और एडमिशन शेड्यूल
छात्र DHE Haryana Admission 2026 से जुड़ी पहले राउंड की सभी एडमिशन प्रक्रिया को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | डेट्स |
| पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट | 21 जुलाई 2026 (आज) |
| ऑब्जेक्शन फिल करने की अवधि | 21 जुलाई (शाम तक) |
| पहली फाइनल मेरिट लिस्ट | 22 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन फीस भुगतान | 23 जुलाई से 27 जुलाई 2026 |
| दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट | 28 जुलाई 2026 |
| फिजिकल ओपन काउंसलिंग | 4 अगस्त 2026 से |
| बची सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगा (100 रुपये लेट फीस के साथ) | 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 |
DHE Haryana UG Merit List Out?
नहीं, अभी तक DHE Haryana UG Merit List 2026 जारी नहीं की गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट admissions.highereduhry.ac.in पर जाकर दोपहर 12 बजे तक इस फाइनल लिस्ट को देख सकते हैं। साथ ही, छात्र बिना किसी लॉगिन क्रैडेंशियल्स के द्वारा इसे देख सकते हैं।
Haryana College Admission 2026:Some key points regarding the Haryana College Admission Process.
1. प्रोविजनल लिस्ट का मतलब क्या है?
छात्रों को बता दें यह एक प्रोविजनल लिस्ट है। अगर आपके 12वीं के मार्क्स, कैटेगरी या वैटेज (NCC/NSS आदि) में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो आज ही पोर्टल के Helpdesk/Objection Portal के माध्यम से सुधार के लिए अपील करें।
2. फाइनल लिस्ट कब आएगी?
Haryana College Admission 2026 की फाइनल लिस्ट 22 जुलाई को आएगी। यह ऐसा इसलिए किया गया है क्योकि छात्र आज लिस्ट देखकर ऑब्जेक्शन को फिल कर सकते हैं, जिसकी कल एक फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
3. परिवार पहचान पत्र (PPP Verification):
हरियाणा के स्थानीय निवासियों के लिए डेटा ऑटो-वेरिफाई किया गया है। फीस जमा करते समय अपने डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी और PPP डिटेल्स को छात्र तैयार रखें।
Direct Link से प्रोविजनल मेरिट लिस्ट PDF कैसे डाउनलोड करें?
DHE Haryana Merit List 2026 मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट admissions.highereduhry.ac.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर ‘Know Your Result’ के सेक्शन पर क्लिक करें।
3. फिर, UG Provisional Merit List 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, छात्र का नाम फिल करें।
5. लॉगिन डिटेल्स फिल करने के साथ-साथ छात्र कॉलेज/कोर्स को भी सिलेक्ट करें।
6. सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
7. सबमिट करते ही, DHE Haryana UG Merit List 2026 स्क्रीन पर आ जाएगी।
8. फिर, छात्र अपना नाम, कट-ऑफ स्कोर और अलॉटेड कॉलेज को चेक करें।
9. DHE Haryana UG Merit List 2026 को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
डीएचई हरियाणा यूजी मेरिट लिस्ट 2026 में शामिल डिटेल्स
छात्र डीएचई हरियाणा यूजी मेरिट लिस्ट 2026 को डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई इन डिटेल्स को जरूर चेक करें।
1. छात्र का नाम
2. कैटेगरी
3. रजिस्ट्रेशन नंबर
4. जन्म तिथि
5. 12वीं के मार्क्स
6. अलॉटेड कॉलेज
डीएचई हरियाणा यूजी मेरिट लिस्ट 2026 में जिन भी छात्रों को सीटें अलॉट हो गई है, वह दिए गए टाइम पीरियड में अपनी सीट को एक्सेप्ट करें। साथ ही, अपनी फीस को जमा करें। ऐसा करने के बाद ही छात्रों की एप्लीकेशन को आगे बढ़ाया जाएगा।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.