GATE 2027 Schedule: आईआईटी मद्रास द्वारा होंगे गेट एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated: Jul 21, 2026, 16:38 IST

IIT Madras GATE 2027: IIT Madras द्वारा गेट 2027 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। साथ ही, आयोग ने रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट के साथ-साथ एग्जाम डेट्स और लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को जारी कर दिया है। छात्र यह सभी जानकारी के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

GATE 2027 Schedule: आईआईटी मद्रास द्वारा होंगे गेट एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें पूरा शेड्यूल
GATE 2027 Schedule: आईआईटी मद्रास द्वारा होंगे गेट एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें पूरा शेड्यूल

gate 2027 syllabus: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT Madras) ने ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट GATE 2027 एग्जाम का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल एग्जाम का आयोजन IIT मद्रास द्वारा करवाया जा रहा है। साथ ही, GATE 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in भी लॉन्च कर दी गई है। नई अपडेट्स के अनुसार, एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहे है। 

इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस के क्षेत्र में उच्च शिक्षा MTech/PhD और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों (PSU) के लिए छात्रों की लिए बड़ी अपडेट है। इसके लिए छात्र 21 सितंबर 2026 तक GATE के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसी के साथ छात्र 21 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नही कर पाते है, तो वे 30 सितंबर 2026 तक लेट फीस के साथ भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, अपडेट के अनुसार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 एग्जाम की डेट्स भी जारी कर दी गई हैं। 

GATE 2027 Exam Dates 

छात्रों के लिए GATE 2027 ने एक नोटिस के जरिए सभी एग्जाम डेट्स की भी घोषणा कर दी गई है। यह एग्जाम 3 Weeks में आयोजित किए जा रहे है। छात्र तीनों विक में होने वाले एग्जाम की डेट्स को जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।

Weeks 

Exams Dates 

1st Week

6 और 7 फरवरी 2027

2nd Week

13 और 14 फरवरी 2027

3rd Week

20 और 21 फरवरी 2027

GATE 2027 Exam Overview 2026-27 

GATE 2027 में होने वाले एग्जाम से जुड़ी सभी प्रक्रिया जैसे रजिस्ट्रेशन, लास्ट रजिस्ट्रेशन और रिजल्ट डेट्स की पूरी जानकारी लेने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

14 अगस्त 2026 (संभावित)

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

सितंबर 2026 का तीसरा हफ्ता

एग्जाम शिफ्ट्स 

दो शिफ्ट्स में

रिजल्ट डेट

19 मार्च 2027

GATE 2027 Application Fees Per Paper 

IIT Madras द्वारा GATE 2027 के एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए संस्था द्वारा Application Fees Per Paper के अनुसार जारी कर दी गई है। यहां से सभी कैटेगरी-वाइज फीस डिटेल्स को जानें। 

Category 

Regular Period

Extended Period

Female/SC/ST/PwD

1000 

1500

Other candidates

2000

2500

GATE 2027 Notification Out: ऑफिशियल नोटिस 

GATE 2027 से जुड़ी नोटिफिकेशन को देखने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। 

GATE 2027 Registration, Exam and Result Notification Out - यहां पढ़े

GATE 2027, छात्रों के लिए एलिजिबिलिटी क्या है?

GATE 2027 के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों के लिए आयोग द्वारा कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किया गया है। छात्र इसे जानने के लिए यहां देखें। 

1. छात्र इन एग्जाम में शामिल होने के लिए अभी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में होने चाहिए। 

2. छात्रों को किसी अच्छे कॉलेज से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में डिग्री को पूरी करी होनी चाहिए। 

3. डिग्री प्रोग्राम MoE/AICTE/UGC/UPSC या उनके अंतरराष्ट्रीय समकक्षों द्वारा स्वीकृत होने चाहिए।

छात्र GATE 2027 एग्जाम, रजिस्ट्रेशन और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी को जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।  

यहां भी पढ़े: CBSE 12th Supplementary Admit Card 2026 Out: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, Direct Link Here

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 21, 2026, 16:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News