NEET PG 2026 Last Date Alert: आज बंद होने जा रही है नीट पीजी एप्लिकेशन विंडो आज हो जाएगी बंद, natboard.edu.in पर तुरंत करें अप्लाई

Last Updated: Jul 21, 2026, 17:52 IST

NEET PG 2026 Registration Last Date Today: नीट पीजी 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 21 जुलाई 2026 है। छात्र जल्द से जल्द फॉर्म भर को फिल कर लें।

NEET PG 2026 Last Date Alert: आज बंद होने जा रही है नीट पीजी एप्लिकेशन विंडो आज हो जाएगी बंद, natboard.edu.in पर तुरंत करें अप्लाई
NEET PG 2026 Last Date Alert: आज बंद होने जा रही है नीट पीजी एप्लिकेशन विंडो आज हो जाएगी बंद, natboard.edu.in पर तुरंत करें अप्लाई

NEET PG Application Form 2026 Deadline: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित किए जाने वाले NEET PG 2026 एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट है। छात्रों के लिए बस कुछ ही घंटों में रजिस्ट्रेशन लिंक बंद हो जाएगा। 

जिन छात्रों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे बिना टाइम गंवाए ऑफिशियल पोर्टल natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर रात 11:55 बजे से पहले एप्लिकेशन फॉर्म को पूरा कर लें।

NEET PG 2026 Important Schedule

NEET PG 2026 के एग्जाम और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

आज (रात 11:55 बजे तक)

एप्लिकेशन करेक्शन विंडो

25 से 28 जुलाई 2026

फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान में एडिट 

31 जुलाई से 8 अगस्त

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

27 अगस्त 2026 

NEET PG 2026 एग्जाम मोड 

कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में

ऑफिशियल पोर्टल

natboard.edu.in

NEET PG 2026 Application Form - यहां क्लिक करें 

NEET PG 2026 की नोटिफिकेशन डाउनलोड - यहां पढ़े 

Eligibility & Details

फॉर्म भरने से पहले छात्रों के पास निम्नलिखित एलिजिबिलिटी और डॉक्यूमेंट्स तैयार होने चाहिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्रों के पास NMC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री या प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • इंटर्नशिप कट-ऑफ: छात्रों की 12 महीने की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप निर्धारित समय-सीमा तक पूरी होनी चाहिए।
  • रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र: राज्य चिकित्सा परिषद (SMC) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) का स्थायी/अस्थायी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

NEET PG 2026 फॉर्म कैसे भरें?

1. एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर ‘NEET-PG’ सेक्शन पर क्लिक करें और ‘Application Link’ को चुनें।

3. User Id और Password जनरेट करने के लिए नया रजिस्ट्रेशन करें।

4. अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और इंटर्नशिप संबंधी जानकारियां भरें।

5. फोटो, सिग्नेचर और अन्य मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

6. निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और सबमिट किए गए Application Form का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

NEET PG 2026 के लिए एप्लीकेशन फीस

नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को फीस के रूप में 3500 रुपये जमा करने होंगे। एससी, एसटी, पीएच वर्ग से आने वाले छात्रों के लिए फीस 2500 रुपये तय किया गया है।

यहां भी पढ़े: GATE 2027 Schedule: आईआईटी मद्रास द्वारा होंगे गेट एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें पूरा शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 21, 2026, 17:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News