Delhi Police Physical Test Date 2026: दिल्ली पुलिस PE, MT डेट जारी, 66,076 कैंडिडेट्स होंगे शामिल

Last Updated: Jul 10, 2026, 18:22 IST

Delhi Police Physical Test Date 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। PE/MT में शामिल होने की योजना बना रहे उम्मीदवार अन्य डिटेल्स लेख में देख सकते हैं। 

Delhi Police Physical Test Date 2026 Notice Out
Delhi Police Physical Test Date 2026 Notice Out

Delhi Police Physical Test Date 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, ड्राइवर और हेड कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट डेट जारी कर दी गई है। एसएससी ने 7,201 कैंडिडेट्स के लिए रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया था। फिजिकल टेस्ट (PE/MT) के लिए कुल 66,076 शामिल होंगे। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार फिजिकल टेस्ट 25 जुलाई, 2026 से शुरू किया जा सकता है। वहीं, ई-एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

Delhi Police Physical Test Schedule 2026: नोटिस जारी 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, ड्राइवर और हेड कांस्टेबल के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट का आयोजन 25 जुलाई, 2026 (शनिवार) से किया जा सकता है। इसके लिए एडमिट कार्ड delhipolice.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

Delhi Police Constable PE&MT Notice 2026


Delhi Police PE&MT Admit Card 2026: हाइलाइट्स

दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट में महिला एवं पुरुष दोनों ही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। इसमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को तय पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। अन्य हाइलाइट्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

दिल्ली पुलिस 

पोस्ट का नाम 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, ड्राइवर और हेड कांस्टेबल 

फिजिकल टेस्ट डेट 

25 जुलाई, 2026 (संभावित)

एडमिट कार्ड डेट 

जल्द 

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • लिखित परीक्षा

  • शारीरिक सहनशक्ति और मापन परीक्षण (PE & MT)

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • चिकित्सा परीक्षण

  • अंतिम योग्यता सूची

  • शामिल होना और प्रशिक्षण

ऑफिशियल वेबसाइट 

delhipolice.gov.in

Delhi Police Physical Test 2026: शारीरिक मानदंड

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। 

शारीरिक माप के मानक निम्नलिखित हैं-

दिल्ली पुलिस पात्रता मानदंड

पुरुष उम्मीदवार

महिला उम्मीदवार

ऊंचाई (जनरल श्रेणी)

170 सेमी

157 सेमी

ऊंचाई (आरक्षित श्रेणियां)

165 सेमी

155 सेमी

छूट 

नियमों के अनुसार लागू

नियमों के अनुसार लागू

छाती

81 सेमी से 85 सेमी

लागू नहीं

नोट: गर्भवती, हाल ही में एक बच्चे को जन्म देने वाली और कुछ उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षण के लिए अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। ऐसे कैंडिडेट्स को निर्धारित तिथि पर सहायक चिकित्सा दस्तावेज जमा करने होंगे। 

Delhi Police PET 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाने अनिवार्य हैं:

  • ई-एडमिट कार्ड

  • पासपोर्ट रंगीन फोटो

  • मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र

  • वैध फोटो पहचान पत्र

  • श्रेणी प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अप्रत्यक्ष श्रेणी) यदि लागू हो

  • एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  • खेल प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  • दिल्ली पुलिस वार्ड प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  • सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 10, 2026, 18:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News