CTET Exam Date 2026 Revised: 7 और 8 फरवरी को सीटेट परीक्षा, पूरी शेड्यूल यहां देखें

Feb 2, 2026, 17:27 IST

CTET Feb 2026 Exam Schedule: सीटेट फरवरी परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब 7 और 8 फरवरी को आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होना होगा। 

CTET Exam Date 2026 Revised
CTET Exam Date 2026 Revised

CTET Feb 2026 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीटीईटी परीक्षा का 21वां संस्करण देश के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि और समय उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2025 तक मांगे गए थे। सीटेट फरवरी परीक्षा 2026 परीक्षा का समय और समय सारिणी उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। 

CTET Feb 2026 Exam Schedule: ऑफिशियल नोटिस  

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 140 परीक्षा शहरों में शनिवार और रविवार को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। क्योंकि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

CBSE notice

CTET Exam Schedule 2026: महत्वपूर्ण विवरण

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

संचालन निकाय 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 

परीक्षा का नाम 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)

संस्करण 

21वां 

परीक्षा तिथि 

7 और 8 फरवरी, 2026 

परीक्षा का तरीका 

ऑफलाइन (OMR-आधारित)

पेपर का नाम 

  • पेपर-I (कक्षा I–V)

  • पेपर-II (कक्षा VI–VIII)

परीक्षा का शहर 

140 परीक्षा शहर

ऑफिशियल वेबसाइट 

ctet.nic.in

CTET Exam Schedule 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और समय सारिणी

सीटेट परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में और 140 परीक्षा शहरों में किया जाएगा। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे नीचे दिए टेबल में समय सारिणी देख सकते हैं:

परीक्षा तिथि

      पेपर

            समय 

समय - अवधि

7 फरवरी, 2026

        II

09.30 से 12 बजे 

2 घंटे 30 मिनट

7 फरवरी, 2026

        I

02.30 से 05 बजे 

2 घंटे 30 मिनट

8 फरवरी, 2026

        II

09.30 से 12 बजे

2 घंटे 30 मिनट

8 फरवरी, 2026

        I

02.30 से 05 बजे

2 घंटे 30 मिनट

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News