CTET 2026 Registration Closes Today: सीटीईटी रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Last Updated: Sep 1, 2026, 11:40 IST

CTET 2026 Registration Closes Today: सीबीएसई की ओर से सीटीईटी रजिस्ट्रेशन आज 1 सितंबर को समाप्त होने जा रहे हैं। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

CTET 2026 Registration Closes Today: सीटीईटी रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन
CTET 2026 Registration Closes Today: सीटीईटी रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन

CTET 2026 Registration: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के रजिस्ट्रेशन विंडो बंद करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

इससे पहले सीटीईटी 2026 के लिए एप्लीकेशन विंडो 10 जून को बंद किए गए थे। आवेदन पूरा न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से ओपन कर दिया था। जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज 1 सितंबर को समाप्त होने जा रही है। 

आवेदन लिंक 

सीबीएसई की ओर से अभी तक सीटीईटी 2026 सितंबर सत्र की एग्जाम डेट जारी नहीं की गई है। बोर्ड जल्द ही एग्जाम डेट और टाइम की घोषणा करेगा। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

सीबीएसई सीटीईटी रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक 

यहां क्लिक करें

आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी (NCL) कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस पेपर 1 के लिए 1,000 रुपये और पेपर 2 के लिए 1200 रुपये तय की गई है। 

वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) पेपर 1 के लिए 500 रुपये और पेपर 2 के लिए 600 रुपये की पेमेंट करनी होगी। 

हाइलाइट्स 

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2026 भरने से पहले सभी अधिसूचनाओं को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। सीटीईटी 2026 की सितंबर सत्र की परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से अभी किसी भी तरह का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।  

भर्ती प्राधिकरण 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 

परीक्षा 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 

रिओपन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 

1 सितंबर, 2026 (आज)

परीक्षा तिथि 

6 सितंबर स्थगित 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ctet.nic.in 

सीबीएसई सीटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, CTET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर जाएं। 

स्टेप 4 फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 1, 2026, 11:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News